{"_id":"5ef03ad0d64d396e562ffeaa","slug":"karnataka-police-commissioner-bhaskar-rao-orders-first-wash-criminal-and-change-his-clothes-before-arresting-him","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अपराधी को नहलाने के बाद करें गिरफ्तार : कर्नाटक पुलिस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना संक्रमण रोकने के लिए अपराधी को नहलाने के बाद करें गिरफ्तार : कर्नाटक पुलिस
Mon, 22 Jun 2020 10:40 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Sneha Baluni
Updated Mon, 22 Jun 2020 10:40 AM IST
विज्ञापन
बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में 38 पुलिस कर्मियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद से बंगलूरू पुलिस आयुक्त भास्कर राव ने एक गजब का आदेश जारी किया है। उनका कहना है कि यदि पुलिस किसी आरोपी या अपराधी को गिरफ्तार करती है तो पुलिस कर्मी उसे पहले बाहर कहीं नहलाएं। सार्वजनिक शौचालय में उसके कपड़े बदलवाएं। इसके बाद उसे थाने लेकर आएं।
विज्ञापन
रिपोर्ट के मुताबिक बंगलूरू में कोरोना की वजह से दो पुलिस कर्मियों की मौत हो चुकी है। इसे लेकर पुलिस आयुक्त का कहना है कि जहां भी संभव है, वहां किसी भी संदिग्ध को गिरफ्तार करने से पहले नहलाकर उसके कपड़े बदलवाए जाएं। इसके अलावा थाने लाए गए संदिग्ध की कोरोना जांच की जाए। उसकी रिपोर्ट आने तक कोई भी उसके ज्यादा पास न जाए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें-होम आइसोलेशन के मरीजों की होगी सख्त निगरानी, लापरवाही से बिगड़ सकते हैं हालात
विज्ञापन
बता दें कि भारत में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 14,821 नए मामले सामने आए हैं और 445 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 4,25,282 हो गई है जिनमें से 1,74,387 सक्रिय मामले हैं। 2,37,196 मरीज ठीक हो चुके हैं और अभी तक 13,699 लोगों की मौत हो चुकी है।
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बुलाई आपात बैठक
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने बंगलूरू में बढ़ते कोरोना मामलों को नियंत्रित करने के उपायों पर चर्चा करने के लिए आज संबंधित अधिकारियों और विभागों की एक आपात बैठक बुलाई है।