फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: PM Modi covered 164 assembly seats in 19 districts in the election campaign and its impact

Karnataka: पीएम मोदी ने चुनाव अभियान में 19 जिलों की 164 विधानसभा सीटें कवर की, इससे भाजपा को कितना फायदा?

Wed, 10 May 2023 07:37 AM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवेंद्र तिवारी Updated Wed, 10 May 2023 07:37 AM IST
सार

भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने सात दिन में 19 सभाओं को सम्बोधित किया जिसमें जनसभा और रैली शामिल हैं। इसके अलावा मोदी ने 6 रोड शो किए। इनमें से तीन बेंगलुरु में और एक-एक मैसूरु, कलबुर्गी और तुमकुरु में आयोजित किए गए।

विज्ञापन
Karnataka: PM Modi covered 164 assembly seats in 19 districts in the election campaign and its impact
कर्नाटक चुनाव 2023 - फोटो : AMAR UJALA

विस्तार

कर्नाटक में आज विधानसभा चुनाव के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इसके साथ ही राज्य की जनता 224 सीटों के लिए अपने नए जनप्रतिनिधियों का चुनाव कर लेगी। जनता ने किसे चुना इसका पता 13 मई को लगेगा। जब वोटों की गिनती होगी।  
विज्ञापन


इससे पहले चुनाव प्रचार के दौरान हर पार्टी ने जनता को अपनी ओर रिझाने की कोशिश की। राज्य की सत्ताधारी पार्टी भाजपा के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबसे बड़े स्टार प्रचारक रहे। मोदी के यहां कुल 25 चुनावी कार्यक्रम हुए जिसमें रैली, जनसभा और रोड शो शामिल हैं। इसका कितना असर हुआ? भाजपा को इससे कितना फायदा हुआ इसका पता भी 13 मई को चलेगा।
विज्ञापन


पीएम का तूफानी चुनाव प्रचार किन जिलों में रहा? इन जिलों में कितनी सीटें हैं? 2018 में यहां क्या नतीजे रहे थे? आइये जानते हैं…

Karnataka: PM Modi covered 164 assembly seats in 19 districts in the election campaign and its impact
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : Amar Ujala
क्या रहा पीएम मोदी का चुनावी कार्यक्रम?
भाजपा के स्टार प्रचारक नरेंद्र मोदी ने सात दिन में 19 सभाओं को सम्बोधित किया जिसमें जनसभा और रैली शामिल हैं। इसके अलावा मोदी ने 6 रोड शो किए। इनमें से तीन बेंगलुरु में और एक-एक मैसूरु, कलबुर्गी और तुमकुरु में आयोजित किए गए। इन्हीं आंकड़ों को जिलेवार देखें तो पीएम ने अपने चुनावी कार्यक्रम में 19 जिले कवर किए जिनमें 164 विधानसभा सीटें पड़ती हैं।

Karnataka: PM Modi covered 164 assembly seats in 19 districts in the election campaign and its impact
बच्चों संग मस्ती करते पीएम मोदी। - फोटो : ANI
जिन जिलों में मोदी का प्रचार वहां कैसा है चुनावी गणित?
1. बीदर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी अभियान की शुरुआत बीदर जिले से की। यहां उन्होंने हुमनाबाद में जनसभा की। जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछले चुनाव में यहां भाजपा को एक, कांग्रेस को चार और जेडीएस को एक सीट मिली थी। 

2. विजयपुर: पीएम का दूसरा चुनावी दौरे वाला जिला विजयपुर (बीजापुर) था। यहां प्रधानमंत्री ने एक रैली की। इस जिले में कुल आठ विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 विधानसभा चुनावों में यहां भाजपा को तीन, कांग्रेस को तीन और जेडीएस को दो सीटें मिली थीं। 

3. बेलगावी: बेलगावी जिले के कुदाची और बैलहोंगल में प्रधानमंत्री ने एक-एक जनसभा को संबोधित किया। इसके अलावा पीएम ने बेलगावी दक्षिण इलाके में रोडशो भी किया। बेलगावी जिले में कुल 18 विधानसभा सीटें पड़ती हैं। गत चुनाव में यहां भाजपा को 10 और कांग्रेस को आठ सीटों पर जीत हासिल हुई थी। 

4. बेंगलुरु: भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक ने अपने चुनावी कैंपेन में चौथा जिला बेंगलुरु शहर को चुना। यहां उन्होंने उत्तर बेंगलुरु क्षेत्र में दो रोड शो किए। इसके अलावा बेंगलुरु शहर में भी एक रोडशो को लीड किया। बेंगलुरु शहर जिले में 28 विधानसभा सीट आती हैं। 2018 में जिले की 11 सीटों पर भाजपा को जीत मिली थी। वहीं, 15 सीटें कांग्रेस के खाते में गई थीं। जबकि, दो सीटों पर जेडीएस के उम्मीदवार जीतने में सफल रहे थे। 

5. कोलार: प्रधानमंत्री का पांचवां चुनावी दौरे वाला जिला कोलार रहा। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस जिले में छह विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। पिछली बार कांग्रेस ने यहां चार, जेडीएस ने एक और एक सीट पर निर्दलीय विजयी रहा था। भाजपा का जिले में खाता भी नहीं खुला था। 

6. रामनगरम: रामनगरम के चन्नापाटन में प्रधानमंत्री मोदी की जनसभा हुई। जिले में कुल चार विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछली बार कांग्रेस ने यहां तीन सीटें जीतीं जबकि एक सीट पर जेडीएस उम्मीदवार विजयी रहा था। जिले में भाजपा का खाता नहीं खुला था। 

7. हासन: अपने चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री ने सातवें जिले के रूप में हासन का चुनाव किया। यहां उन्होंने बेलूर में रैली को संबोधित किया। हासन जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। गत चुनाव में जिले में जेडीएस ने छह और भाजपा ने एक सीट पर विजय हासिल की थी। एचडी देवेगौड़ा के गढ़ में कांग्रेस का खताा नहीं खुल सका था। 

8. मैसूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने चुनावी अभियान के बीच दौरा करने के लिए आठवां जिला मैसूर को चुना। यहां उन्होंने  एक रोड शो (मैसूर) और एक रैली (नंजनगुड) की। जिले में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछली बार कांग्रेस ने यहां तीन, जेडीएस ने पांच और भाजपा ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की थी।  

9. चित्रदुर्ग: यहां प्रधानमंत्री ने एक जनसभा की। इस जिले में कुल छह विधानसभा सीटें आती हैं। 2018 के चुनावों में भाजपा को जिले की पांच सीटों पर जीत मिली थी। एक सीट कांग्रेस के खाते में गई थी। 

10. रायचूर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वें दौरे के लिए रायचूर जिले को चुना। उन्होंने यहां जिले के सिंधनूर इलाके में जनसभा को संबोधित किया। रायचूर जिले में कुल सात विधानसभा सीटें हैं। पिछली बार कांग्रेस ने यहां तीन, जेडीएस और भाजपा ने दो-दो सीटें जीतीं थीं।

11. गुलबर्गा: प्रधानमंत्री का 11वां चुनावी दौरे वाला जिला गुलबर्गा (कलबुर्गी) रहा। यहां उन्होंने एक रैली को संबोधित किया। इस जिले में कुल नौ विधानसभा क्षेत्र पड़ते हैं। 2018 के चुनावों में भाजपा को चार और कांग्रेस को पांच सीट मिली थी। गुलबर्गा कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का गृह जिला है।  

12. दक्षिण कन्नड़: भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक ने अपने चुनावी कैंपेन में 12वां जिला दक्षिण कन्नड़ को चुना। यहां उन्होंने मूडबिदरी क्षेत्र में एक रैली की। दक्षिण कन्नड़ जिले में कुल आठ विधानसभा सीटें हैं। बीते चुनावों में भाजपा को सात और कांग्रेस को एक सीट हासिल हुई थी। 

13. उत्तर कन्नड़: दक्षिण कन्नड़ के बाद पीएम उत्तर कन्नड़ भी पहुंचे। यहां उन्होंने अंकोला इलाके में एक जनसभा की। इस जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। गत चुनाव में जिले में भाजपा ने चार और कांग्रेस ने दो सीट पर विजय दर्ज की थी। 

14. बेल्लारी: बेल्लारी में भी प्रधानमंत्री ने एक रैली को संबोधित किया। बेल्लारी जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र आते हैं। बीते चुनाव में जिले में भाजपा ने तीन और कांग्रेस ने तीन सीट पर जीत दर्ज की थी। 

15. तुमकुरु: तुमकुरु में पीएम की एक जनसभा हुई। तुमकुरु जिले में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र हैं। पिछली बार कांग्रेस ने यहां तीन, भाजपा और जेडीएस ने 4-4 सीट पर जीत दर्ज की थी।

16. बागलकोट: यहां उन्होंने बादामी में एक सार्वजनिक जनसभा को संबोधित किया। इस जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र हैं। बीते चुनाव में जिले में भाजपा ने पांच और कांग्रेस ने दो सीट पर जीत दर्ज की थी। 

17. हावेरी: यहां उन्होंने एक जनसभा की। इस जिले में कुल छह विधानसभा क्षेत्र हैं। 2018 में हुए चुनाव में जिले में भाजपा ने चार और कांग्रेस ने एक सीट और केपीजेपी ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। 

18. शिमोग्गा: भाजपा के सबसे बड़े प्रचारक ने अपने चुनावी कैंपेन में 18वां जिला शिमोग्गा को चुना। यहां उन्होंने शिमोग्गा ग्रामीण क्षेत्र में एक जनसभा के जरिए प्रचार किया। शिमोग्गा जिले में कुल सात विधानसभा क्षेत्र आते हैं। 2018 चुनाव में जिले में भाजपा ने छह और कांग्रेस ने एक सीट पर जीत हासिल की थी। 

19. विजयनगर: पीएम का आखिरी चुनावी कार्यक्रम यहां के होसपेट इलाके में हुआ। होसपेट में उन्होंने एक रैली की। इस जिले में कुल चार विधानसभा सीटें आती हैं। पिछले चुनाव में भाजपा को एक और कांग्रेस को तीन सीट पर जीत मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed