{"_id":"5f828e4c8ebc3e9bcb6f15ae","slug":"karnataka-people-queue-up-at-an-eatery-in-hoskote-to-buy-biryani","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के होसकोटे में दिखा बिरयानी खाने वालों का हुजूम, 1.5 किमी तक लंबी कतार लगी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के होसकोटे में दिखा बिरयानी खाने वालों का हुजूम, 1.5 किमी तक लंबी कतार लगी
Sun, 11 Oct 2020 10:19 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 11 Oct 2020 10:19 AM IST
विज्ञापन
बिरयानी खाने वालों की लंबी लाइन
- फोटो : ANI
कर्नाटक के होसकोटे शहर में बिरयानी खाने वालों की लंबी कतार देखने को मिली है। ये लोग शहर की एक दुकान से बिरयानी खरीदने के लिए लंबी लाइन में लगकर घंटों इंतजार कर रहे हैं। इस दुकान के बारे में बताया जाता है कि यह शहर की सबसे अच्छी बिरयानी परोसती है।
विज्ञापन
बिरयानी खरीदने वाले एक ग्राहक ने बताया, मैं यहां सुबह चार बजे आया था, लेकिन मुझे 6:30 बजे मेरा ऑर्डर मिला, क्योंकि बिरयानी के लिए लगभग 1.5 किमी की लंबी कतार है। इस दुकान का खाना बहुत स्वादिष्ट है, इसलिए यह इंतजार के लायक है।
विज्ञापन
#WATCH Karnataka: People queue up at an eatery in Hoskote to buy biryani.
विज्ञापन विज्ञापन
A customer says, "I came here at 4 am, but got my order at 6:30 am, as there's a long queue of about 1.5 km for biryani. The food is too delicious, it's worth the wait." pic.twitter.com/ThiT3zmEM6 — ANI (@ANI) October 11, 2020
दुकान के मालिक ने बताया, हमने लगभग 22 साल पहले इस स्टॉल को खोला था। हमारी बिरयानी में किसी भी तरह का प्रिजर्वेटिव नहीं डाला जाता है। हम एक दिन में हजारों किलोग्राम से अधिक बिरयानी परोसते हैं।
