{"_id":"6446e4b37c39f097b7030dc4","slug":"karnataka-nomination-withdrawal-ends-2613-candidates-election-fray-rebel-trouble-for-parties-in-some-seats-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: विधानसभा चुनाव नाम वापसी के बाद मैदान में बचे 2,613 उम्मीदवार, BJP ने 224 सीटों पर उतारे प्रत्याशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: विधानसभा चुनाव नाम वापसी के बाद मैदान में बचे 2,613 उम्मीदवार, BJP ने 224 सीटों पर उतारे प्रत्याशी
Tue, 25 Apr 2023 01:51 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:51 AM IST
सार
मान्यता प्राप्त दलों में भाजपा ने सभी 224 सीटों से उम्मीदवार उतारा है जबकि कांग्रेस ने 223, जेडीएस ने 207, बसपा ने 133, माकपा ने 4, जदयकू ने 8 और एनपीपी ने 2 उम्मीदवार उतारे हैं।
विज्ञापन
कर्नाटक विधानसभा चुनाव
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव में नाम वापसी का आखिरी दिन सोमवार को बीतने के साथ चुनाव मैदान में अब 2613 उम्मीदवार बचे हैं। राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय ने बताया कि सोमवार तक 517 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिए। राज्य में 10 मई को वोट डाले जाएंगे। 2613 उम्मीदवारों में 2427 पुरुष जबकि 184 महिला व दो अन्य हैं।
मान्यता प्राप्त दलों में भाजपा ने सभी 224 सीटों से उम्मीदवार उतारा है जबकि कांग्रेस ने 223, जेडीएस ने 207, बसपा ने 133, माकपा ने 4, जदयकू ने 8 और एनपीपी ने 2 उम्मीदवार उतारे हैं। कांग्रेस ने एक सीट अपने सहयोगी सर्वोदय कर्नाटक पार्टी के लिए छोड़ी है। 685 उम्मीदवार रजिस्टर्ड गैर मान्यता प्राप्त दलों से जबकि 918 निर्दलीय हैं। 16 विधानसभा क्षेत्रों में 15 से अधिक प्रत्याशी मैदान में हैं इसलिए इन क्षेत्रों में चुनाव के दौरान दो वोटिंग मशीन का इस्तेमाल करना होगा।
विज्ञापन
बागियों से हलकान हर पार्टी
राजनीतिक दल अंतिम समय तक यह प्रयास करते रहे कि टिकट न मिलने से बागी हुए उनके नेता चुनाव मैदान से हट जाएं। कुछ मामलों में दलों को सफलता मिली जबकि कई जगह ऐसे बागी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी की धड़कने बढ़ाने में जुटे हुए हैं। भाजपा और कांग्रेस में सबसे अधिक बागी हैं।