{"_id":"6018e1768ebc3e2fd816190f","slug":"karnataka-news-acb-team-conducting-raids-at-30-locations-cases-registered-against-seven-government-servant","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : एसीबी ने मंगलुरु नगर निगम के अधिकारी के घर, दफ्तर पर छापा मारा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : एसीबी ने मंगलुरु नगर निगम के अधिकारी के घर, दफ्तर पर छापा मारा
Tue, 02 Feb 2021 10:51 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 02 Feb 2021 10:51 AM IST
विज्ञापन
कर्नाटक में एसीबी की टीम में 30 जगहों पर की छापेमारी
- फोटो : ANI
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने आय से अधिक संपत्ति मामले में मंगलवार को शहर में एक वरिष्ठ निकाय अधिकारी के घर और दफ्तर पर छापा मारा। एबीसी सूत्रों ने बताया कि मंगलुरु नगर निगम (एमसीसी) के नगर योजना संंयुक्त निदेशक के वी जयराज के पास कथित रूप से आय से अधिक संपत्ति है।
विज्ञापन
मंगलुरु में कपिकाड ओर बेजाई में जयराज के घर, उनके पिता के आवास, माहे में पत्नी के घर और एमसीसी भवन में उनके कार्यालय समेत चार जगहों पर छापे मारे गए। छापेमारी में उडुपी और चिकमंगलूर से एसीबी के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Karnataka: Officials of Anti-Corruption Bureau (ACB) are conducting raids at 30 locations across the state in connection with disproportionate asset cases registered against seven government servants. pic.twitter.com/ehfojRdBzS
— ANI (@ANI) February 2, 2021
विज्ञापन
बंगलूरू, बेल्लारी, कोलार, धारवाड़, दक्षिणा, कन्नड़, चित्रदुर्ग और कलबुर्गी जिलों में सात सरकारी कर्मियों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति के मामले दर्ज किए गए हैं। सूत्रों ने बताया कि एसीबी के पुलिस अधीक्षक (एसपी) की निगरानी में 30 जगहों पर छापेमारी शुरू की गयी है।