फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: MLA Mallikarjun Khuba from Basavakalyan resigns from the JDS, will join BJP 

कर्नाटकः विधायक मल्लिकार्जुन खूबा ने छोड़ा JDS का साथ, BJP में होंगे शामिल

Sat, 31 Mar 2018 06:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Updated Sat, 31 Mar 2018 06:20 PM IST
विज्ञापन
Karnataka: MLA Mallikarjun Khuba from Basavakalyan resigns from the JDS, will join BJP 

आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कर्नाटक की राजनीति हर रोज नया मोड़ ले रही है। इसी क्रम में राज्य के बसवकल्यान से जेडीएस विधायक मल्लिकार्जुन खूबा ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अब वह कर्नाटक भाजपा का दामन थामेंगे। बसवकल्यान उत्तरी कर्नाटक के बीदर जिले का एक कस्बा है।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इससे पहले जेडीएस 7 विधायकों ने पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रविवार (25 मार्च) को कांग्रेस का दामन थाम लिया था। ये सभी कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुए थे।
विज्ञापन


23 मार्च को हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के बाद इन सभी ने शनिवार (24 मार्च) को विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इन विधायकों में जमीर अहमद खान, सी स्वामी, इकबाल अंसारी, बालाकृष्ण, रमेश बंदीसिद्देगौडा, भीमा नायक और अखंड श्रीनिवास मूर्ति शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि 225 सीटों वाली विधानसभा में जेडीएस के 37 विधायक थे जिनमें से 8 विधायकों के पार्टी छोड़ने की वजह से यह संख्या केवल 29 रह गयी है। शनिवार को जेडीएस प्रवक्ता रमेश बाबू ने इन विधायकों के पार्टी से इस्तीफे की पुष्टि की थी। मालूम हो कि कर्नाटक में विधानसभा की 224 सीटों के लिए आगामी 12 मई को वोट डाले जाएंगे और चुनावी नतीजे 15 मई को घोषित किए जाएंगे।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed