{"_id":"6363a25e77f4a459a600ad39","slug":"karnataka-mla-g-h-thippareddy-gets-call-from-woman-baring-it-all","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक विधायक को महिला ने किया आपत्तिजनक वीडियो कॉल, शिकायत दर्ज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: कर्नाटक विधायक को महिला ने किया आपत्तिजनक वीडियो कॉल, शिकायत दर्ज
Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, चित्रदुर्ग
पीटीआई, चित्रदुर्ग
Published by: Jeet Kumar
Updated Thu, 03 Nov 2022 04:43 PM IST
सार
कॉल करने वाले ने विधायक को एक अश्लील वीडियो भी शेयर किया। जिसकी उन्होंने शिकायत पुलिस में की है और फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विधायक जी एच थिप्पारेड्डी
- फोटो : Twitter
विस्तार
सोशल मीडिया के दौर में लोगों के वीडियो रिकॉर्ड कर उनको ब्लैकमेल करने की कोशिश की जाती है। वहीं भाजपा के वरिष्ठ विधायक जी एच थिप्पारेड्डी को किसी ने 31 अक्टूबर की शाम को एक महिला ने वीडियो कॉल किया, जिसमें वह अपने शरीर के अंगों को दिखा रही थी।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कि कॉल करने वाले ने एक अश्लील वीडियो भी शेयर किया। विधायक ने इस मामले की शिकायत पुलिस में की है और फोन करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। भाजपा के वरिष्ठ विधायक थिप्पारेड्डी की उम्र 75 वर्ष है और वह पांच बार से लगातार विधायक हैं।
विज्ञापन
उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा कि जब उन्हें पहला फोन आया तो फोन करने वाले ने उनके सवालों का जवाब नहीं दिया। कुछ मिनटों के बाद, उन्हें एक और कॉल आया जिसमें महिला ने अपने निजी अंग दिखाना शुरू कर दिया। फिर मैंने अपना फोन एक तरफ रख दिया।
विज्ञापन
आगे कहा कि आधे मिनट बाद मुझे फिर से एक कॉल आया। मैंने अपना फोन अपनी पत्नी को दिया, जिसने नंबर काट दिया और ब्लॉक कर दिया। थिप्पारेड्डी ने कहा कि एक पुलिस निरीक्षक की सलाह पर उन्होंने पुलिस के साइबर अपराध प्रकोष्ठ में शिकायत दर्ज कराई है।