फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka minister saying Godhra like situation may arise if majority community loses patience

कर्नाटक के मंत्री की कथित चेतावनी, 'बहुसंख्यकों ने आपा खोया तो हो सकती है गोधरा जैसी स्थिति'

Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM IST
Dev Kashyap देव कश्यप
Updated Fri, 20 Dec 2019 11:04 PM IST
विज्ञापन
Karnataka minister saying Godhra like situation may arise if majority community loses patience
C. T. Ravi - फोटो : social media

नागरिकता संशोधन कानून को लेकर देश के कई राज्यों में शुक्रवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी रहा। दिल्ली, यूपी, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, गुजरात, बिहार, केरल और कर्नाटक में कई संगठनों ने शुक्रवार को भी जमकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसी बीच कर्नाटक में येदियुरप्पा सरकार के मंत्री सीटी रवि का एक विवादित बयान वाला वीडियो वायरल हो रहा है।

विज्ञापन


वीडियो में कथित तौर पर मंत्री सीटी रवि को यह कहते हुए सुना गया है कि यदि बहुसंख्यकों ने अपना संयम खोया तो गोधरा जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती है। कांग्रेस ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया जताई है और इसे भड़काऊ करार दिया है। साथ ही कांग्रेस ने पुलिस से इस मामले में केस दर्ज कर उन्हें हिरासत में लेने की मांग की है।
विज्ञापन


कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिनेश गुंडू राव ने ट्वीट किया, सीटी रवि द्वारा भड़काऊ धमकी दी गई है। पुलिस को उनके खिलाफ मामला दर्ज करना चाहिए और उन्हें ऐहतियातन हिरासत में लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक संवैधानिक पद पर रहते हुए उन्हें ऐसा बोलने की कोई जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री रवि ने यह बयान कथित रूप से संवाददाताओं द्वारा बुधवार को कांग्रेस विधायक यूटी कादर के हाल के एक बयान के बारे में पूछे गए एक सवाल के उत्तर में दिया। कांग्रेस विधायक ने कथित रूप से कहा था कि यदि संशोधित नागरिकता कानून लागू किया गया तो कर्नाटक  आग में जल जाएगा।

रवि वीडियो में कथित तौर पर कहते दिख रहे हैं,  यही मानसिकता (कादर के बयान की ओर इशारा करते हुए) है जिसने गोधरा में एक ट्रेन को आग लगायी और इस मानसिकता के लोग वे हैं जिन्होंने कारसेवकों को जिंदा जला दिया, हम यह जानते हैं।

वीडियो में वह कथित तौर पर यह कहते दिख रहे हैं, यदि कोई प्रतिक्रिया होती है, तो उम्मीद है कि कादर ने देखा है कि क्या हुआ, जब लोगों ने गोधरा में ट्रेन में आग लगा दी थी। अगर वे भूल गए हैं, तो उन्हें एक बार याद करना चाहिए।

उन्होंने कथित रूप से वीडियो में कहा, सिर्फ इसलिए कि यहां बहुसंख्यक समुदाय संयम से है, आप हर जगह आग लगाने की कोशिश कर रहे हैं। अगर वे भी क्रोधित होते हैं और उनके धैर्य की सीमा टूट जाती है, तो उसके बाद क्या होगा आपको एक बार पीछे मुड़कर देखने की जरूरत है। हमारा धैर्य हमारी कमजोरी नहीं है।


कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भी वीडियो का उल्लेख करते हुए कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा पर निशाना साधा और उस पर राजनीतिक लाभ के लिए हिंसा भड़काने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed