{"_id":"6505a9c52b827b4d27043317","slug":"karnataka-minister-rajanna-demand-three-more-deputy-cm-for-lok-sabha-win-in-2024-dk-shivakumar-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटकः सरकार में उठी तीन और उप-मुख्यमंत्री बनाने की मांग, डीके शिवकुमार की बढ़ सकती है परेशानी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटकः सरकार में उठी तीन और उप-मुख्यमंत्री बनाने की मांग, डीके शिवकुमार की बढ़ सकती है परेशानी
Sat, 16 Sep 2023 06:42 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
Published by: नितिन गौतम
Updated Sat, 16 Sep 2023 06:42 PM IST
सार
राजन्ना ने कहा कि 'एससी/एसटी वर्ग के नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। दूसरा अल्पसंख्यक वर्ग से और तीसरा उपमुख्यमंत्री वीरशैव-लिंगायत समुदाय से बनाया जाना चाहिए।'
विज्ञापन
सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक की कांग्रेस सरकार में तीन और उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग उठ रही है। दरअसल सरकार में सहकारी मंत्री के एन राजन्ना ने शनिवार को तीन और उप-मुख्यमंत्री बनाने का विचार दिया है। उन्होंने ये भी कहा कि वह इस मुद्दे पर पार्टी आलाकमान से बात करेंगे। राजन्ना ने कहा कि अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए वीरशैव-लिंगायत, एससी/एसटी और अल्पसंख्यक वर्ग से भी एक-एक नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए।
इन वर्गों के नेताओं को डिप्टी सीएम बनाने की मांग
फिलहाल कर्नाटक में सिद्धारमैया की सरकार में डीके शिवकुमार उपमुख्यमंत्री हैं। साथ ही वह कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। राजन्ना ने कहा कि 'लोकसभा चुनाव सिर पर हैं और सभी पार्टियां चुनाव की तैयारी कर रही हैं। हम चाहते हैं कि कांग्रेस ज्यादा से ज्यादा सीटों पर जीते और हमें विश्वास है कि हम जीतेंगे। ऐसे में एससी/एसटी वर्ग के नेता को उपमुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। दूसरा अल्पसंख्यक वर्ग से और तीसरा उपमुख्यमंत्री वीरशैव-लिंगायत समुदाय से बनाया जाना चाहिए, जिससे इन वर्गों का समर्थन कांग्रेस को मिल सकें।'
राजन्ना ने कहा कि वीरशैव लिंगायत समुदाय पार्टी से दूर चला गया था लेकिन विधानसभा चुनाव के नतीजों से पता चला है कि इस वर्ग का समर्थन फिर से कांग्रेस को मिला है। बता दें कि राजन्ना खुद एसटी वर्ग से आते हैं। हालांकि जब उनसे सवाल किया गया कि क्या वह उपमुख्यमंत्री बनेंगे तो उन्होंने इनकार कर दिया और कहा कि यह सिर्फ पार्टी आलाकमान का फैसला होगा।
विज्ञापन
डीके शिवकुमार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सीएम पद पर दावा छोड़ने के एवज में डीके शिवकुमार ने पार्टी आलाकमान के सामने शर्त रखी थी कि उनके अलावा किसी अन्य नेता को डिप्टी सीएम नहीं बनाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सरकार में उप-मुख्यमंत्रियों की संख्या बढ़ाने की चर्चा के पीछे सिद्धारमैया की प्रेशर पॉलिटिक्स भी हो सकती है। दरअसल ऐसी चर्चा है कि डीके शिवकुमार ढाई साल बाद सीएम पद पर दावा ठोक सकते हैं। ऐसे में शिवकुमार के दबदबे को कम करने के लिए पार्टी के भीतर से ही तीन और उपमुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उठ रही है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और एमएलसी बीके हरिप्रसाद ने भी हाल ही में पार्टी के दलित नेता जी परमेश्वर को भी उपमुख्यमंत्री बनाने की मांग की थी।