{"_id":"60012e2c8ebc3e333b6f1a0c","slug":"karnataka-many-people-die-in-collision-between-minibus-and-tipper-near-itigatti-in-dharwad","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक
Fri, 15 Jan 2021 01:07 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारवाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धारवाड़
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 15 Jan 2021 01:07 PM IST
विज्ञापन
मिनीबस और टिप्पर की टक्कर हो गई है
- फोटो : Social Media
कर्नाटक के धारवाड़ जिले में इटिगट्टी गांव के पास सड़क दुर्घटना में शुक्रवार को नौ महिलाओं समेत 11 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अधिकतर लोग दावनगेरे जिले के थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, लोग टैंपो में सवार होकर जा रहे थे, उसी दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि हादसे में ट्रक ड्राइवर समेत पांच लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
Karnataka: Eleven people die in a collision between a minibus and a Tipper near Itigatti in Dharwad.
— ANI (@ANI) January 15, 2021
सड़क दुर्घटना पर शोक जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लिखा, 'कर्नाटक के धारवाड़ जिले में सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत होने से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में, शोक संतप्त परिवारों के साथ मेरी सांत्वना हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना करता हूं।'
विज्ञापन