फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka Manipal Institute of Technology professor barred from class after calling student a terrorist

कर्नाटक: छात्र को कसाब कहने वाला प्रोफेसर निलंबित, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल

Tue, 29 Nov 2022 04:15 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलूरु Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Tue, 29 Nov 2022 04:15 AM IST
सार

छात्र और प्रोफेसर के बीच बहसबाजी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। दरअसल, पहले प्रोफेसर एक मुस्लिम छात्र का नाम पूछता है। बाद में उसका नाम 26/11 के मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया और 2012 में फांसी दिए जाने वाले आतंकवादी अजमल कसाब से जोड़ देता है।

विज्ञापन
karnataka Manipal Institute of Technology professor barred from class after calling student a terrorist
मणिपाल यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के उडुपी जिले में स्थित मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एमआईटी) में एक प्रोफेसर को कक्षाएं लेने से रोक दिया है। आरोप है कि प्रोफेसर ने कथित तौर पर एक स्टूडेंट को ‘आतंकवादी’ कहा था। जिसका वीडियो तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें आतंकी कहने पर छात्र प्रोफेसर के बीच बहस हो रही है।
विज्ञापन


26/11 के मुंबई हमले के आरोपी आतंकवादी अजमल कसाब से जोड़ा प्रोफेसर का नाम
छात्र और प्रोफेसर के बीच बहसबाजी का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर शेयर किया गया। दरअसल, पहले प्रोफेसर एक मुस्लिम छात्र का नाम पूछता है। बाद में उसका नाम 26/11 के मुंबई हमले में जिंदा पकड़ा गया और 2012 में फांसी दिए जाने वाले आतंकवादी अजमल कसाब से जोड़ देता है। प्रोफेसर ने कथित तौर पर छात्र को ‘कसाब’ कहा। छात्र का नाम कुछ ऐसा ही था। वहीं, खुद को कसाब कहे जाने पर छात्र नाराज हो गया। ट्विटर पर कई यूजर्स द्वारा अपलोड किए गए 45 सेकंड के कथित वीडियो में इंजीनियरिंग के छात्र को अपने सहपाठियों के सामने अपने प्रोफेसर से भिड़ते देखा जा सकता है। हालांकि, बाद में प्रोफेसर प्रोफेसर नाराज हुए छात्र को शांत कराने की कोशिश करता है। 
विज्ञापन


मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी में क्लास लेने से प्रोफेसर को रोका
उधर, मणिपाल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी प्रबधंकों ने प्रोफसर के क्लास लेने पर रोक लगा दी है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद विवि ने प्रोफेसर को निलंबित कर जांच शुरू कर दी है। एमआईटी की तरफ से एक माफीनामा जारी किया गया। प्रोफेसर को जांच पूरी होने तक कक्षाओं से बाहर कर दिया है। संस्थान प्रबंधकों ने जारी एक बयान में कहा कि वह इस तरह की घटना की निंदा करता है। संस्थान जाति, धर्म, क्षेत्र, लिंग आदि के बावजूद सभी के साथ समान व्यवहार करने के संवैधानिक मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed