फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Maharashtra border dispute, CM Basavaraj Bommai says India is a union of states

Karnataka: सीएम बोम्मई बोले- महाराष्ट्र ने 2004 में केस किया था, हम कानूनी लड़ाई लड़कर अपनी जमीन लेकर रहेंगे

Fri, 25 Nov 2022 05:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 25 Nov 2022 05:16 PM IST
सार

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र ने 2004 में केस किया और हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और भविष्य में भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हमें विश्वास है। हम अपनी सीमाओं, अपने लोगों और सभी की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन
Karnataka Maharashtra border dispute, CM Basavaraj Bommai says India is a union of states
बसव राज बोम्मई - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र और कर्नाटक सीमा विवाद मामले में दोनों राज्यों के मुख्यमंत्री आमने सामने आ गए हैं। दोनों विवादित क्षेत्र को लेकर अपना हक जता रहे हैं। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने नाराजगी जताते हुए कहा कि भारत राज्यों का संघ है। हर राज्य का अपना अधिकार है। कानून बहुत स्पष्ट है और यह संबंधित सरकारों का कर्तव्य है कि वे शांति, कानून और व्यवस्था बनाए रखें और देखें कि राज्यों में शांति और अमन-चैन बनी रहेगी।

विज्ञापन


महाराष्ट्र ने 2004 में केस किया और हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे: बोम्मई
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि महाराष्ट्र ने 2004 में केस किया और हम कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं और भविष्य में भी कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। हमें विश्वास है। हम अपनी सीमाओं, अपने लोगों और सभी की रक्षा करेंगे। कर्नाटक-महाराष्ट्र सीमा विवाद पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई
विज्ञापन


भड़काऊ बयान राज्यों के बीच बड़ा विभाजन लाएगा: बोम्मई
मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा कि अगर कोई भड़काऊ बयान दे रहा है तो मैं इसकी निंदा करता हूं और महाराष्ट्र सरकार से तत्काल कार्रवाई करने और इसे रोकने का आग्रह करता हूं। यह राज्यों के बीच एक बड़ा विभाजन लाएगा। इसलिए महाराष्ट्र सरकार को तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए। हम कानून का पालन करने वाले लोग हैं और हम अपने अधिकारों के भीतर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शिंदे ने भी दी थी कड़ी प्रतिक्रिया
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बात करें तो उन्होंने आज एक ऐसा बयान दिया जिससे कर्नाटक की सियासत गरमा गई। दरअसल, शिंदे ने कहा कि हम सीमावर्ती क्षेत्रों में मराठी लोगों को न्याय दिलाने का काम कर रहे हैं। महाराष्ट्र में एक इंच भी जगह नहीं जाने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 40 गांवों की समस्याओं को हल करना हमारी सरकार की जिम्मेदारी है। हमारी सरकार देश की जमीन, पानी और सीमाओं की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

महाराष्ट्र समर्थक नारे लिखे जाने की घटनाओं की निंदा की
बोम्मई ने राज्य की बसों पर महाराष्ट्र समर्थक नारे लिखे जाने की कथित घटनाओं की निंदा की है। बोम्मई ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली सरकार से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने की अपील भी की है। बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि ऐसी घटनाएं राज्यों के बीच विभाजन पैदा करेंगी और इसलिए महाराष्ट्र को इस संबंध में तेजी से कार्रवाई करनी चाहिए।


संजय राउत ने कही यह बात
मामले में राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि हमें कर्नाटक से कोई समस्या नहीं है, उन गांवों में रहने वाले लोग महाराष्ट्र में शामिल होना चाहते हैं। महा राज्यपाल और भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने शिवाजी का अपमान किया, इसलिए उन्होंने इस मुद्दे को उठाया है। न हम शिवाजी का अपमान सहेंगे और न एक इंच राज्य देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed