Karnataka: महिला के यौन उत्पीड़न केस में परमेश्वर की फिसली जुबान, बोले- बड़े शहरों में अक्सर ऐसा होता रहता है
बंगलूरू में बीच सड़क पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न मामले ने तूल पकड़ लिया है। मामले में जहां आम लोगों में आक्रोश है तो भाजपा समेत विपक्षी दल महिला सुरक्षा और कानून व्यवस्था को लेकर कर्नाटक की सिद्धारमैया सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने कुछ ऐसा कह दिया है, जिसे लेकर बवाल खड़ा हो गया है।
दरअसल, कर्नाटक के गृह मंत्री जी. परमेश्वर से मामले में सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'इस तरह की घटनाएं बड़े शहरों में अक्सर होती रहती हैं। जो भी कानूनी कार्रवाई की जानी है, वह कानून के अनुसार की जाएगी। मैंने अपने कमिश्नर को बीट पेट्रोलिंग बढ़ाने का निर्देश भी दिया है।'
यह भी पढ़ें- बंगलूरू में 16 साल की बच्ची से दुष्कर्म, पुलिस ने बैडमिंटन कोच को किया गिरफ्तार
क्या है मामला?
बंगलूरू के सद्दुगुंटेपल्या के पास सड़क पर एक महिला के साथ यौन उत्पीड़न का मामला सामने आई थी। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई थी। सारा फातिमा, डीसीपी साउथ ईस्ट बंगलूरू ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। बीएनएस की धारा 74, 75, 78 के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।
यह भी पढ़ें- स्टालिन सरकार में मंत्री पर ईडी का शिकंजा, रियल्टी कंपनी टीवीएच समूह से जुड़ी जांच के तहत छापेमारी
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
दिल दहला देने वाली पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसमें साफ देखा जा सकता है किसड़क पर जा रही एक महिला का अज्ञात व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न किया। आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से भागने में कामयाब हो गया। सीसीटीवी में दिखा कि बीटीएम लेआउट इलाके में एक व्यक्ति संकरी गली में दो महिलाओं के पास जाता हुआ दिखाई देता है। सड़क सुनसान है और सड़क के एक तरफ कई दोपहिया वाहन खड़े हैं। वह व्यक्ति पीछे से दो महिलाओं के पास आता है और एक महिला को छूता नजर आ रहा है।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.