फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Hindu organizations protest against offering Namaz in government school

कर्नाटक: सरकारी स्कूल में नमाज पढ़ने का हिंदू संगठनों ने किया विरोध, जांच के आदेश

Mon, 24 Jan 2022 12:09 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: देव कश्यप Updated Mon, 24 Jan 2022 12:09 AM IST
सार

हिंदु संगठनों के विरोध के बाद कोलार के जिलाधिकारी उमेश कुमार ने जांच का आदेश दिया है। साथ ही मुलबगल सोमेश्वर पलाया बाले चंगप्पा सरकारी कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल में नमाज पढ़ने की दी गई अनुमति के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। 

विज्ञापन
Karnataka Hindu organizations protest against offering Namaz in government school
नमाज पढ़ते बच्चे। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के कोलार जिले के सरकारी स्कूल में छात्रों के नमाज पढ़ने का हिंदु संगठनों ने विरोध किया, जिसके बाद विवाद खड़ा हो गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने कथित तौर पर करीब 20 छात्रों को हर शुक्रवार को कक्षा में नमाज अदा करने की इजाजत दी थी। जब हिंदू संगठनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने इसका विरोध किया और इसे बंद करा दिया।

विज्ञापन


हिंदु संगठनों के विरोध के बाद कोलार के जिलाधिकारी उमेश कुमार ने जांच का आदेश दिया है। साथ ही मुलबगल सोमेश्वर पलाया बाले चंगप्पा सरकारी कन्नड़ मॉडल हायर प्राइमरी स्कूल में नमाज पढ़ने की दी गई अनुमति के संबंध में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। डिप्टी डायरेक्टर ऑफ पब्लिक इंस्ट्रक्शन (डीडीपीआई) रेवाना सिद्दप्पा को स्कूल का दौरा करने, जांच करने और रिपोर्ट दाखिल करने का काम सौंपा गया है।

विज्ञापन

छात्रों का दावा- स्कूल की प्रिंसिपल ने दी इजाजत 
एक छात्र ने कहा, “हम दो महीने पहले कोरोना के बाद स्कूल के फिर से खुलने के बाद से ऐसा कर रहे हैं। स्कूल की प्रधानाध्यापिका ने इसकी इजाजत दी थी।” हालांकि, प्रदर्शनकारियों द्वारा इस बारे में पूछे जाने पर प्रधानाध्यापिका उमा देवी ने इससे इनकार किया। उनका कहना है कि उन्होंने छात्रों को इसकी इजाजत नहीं दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्कूल में नमाज की इजाजत देने से प्रिंसिपल का इनकार
उमा देवी ने कहा, 'मुझे इस बारे में कुछ नहीं पता। मैंने इसकी इजाजत नहीं दी है। छात्रों ने खुद ऐसा किया। जब यह हुआ तब मैं यहां नहीं थी। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ने फोन किया और कहा कि स्कूल में यह हो रहा है, तब मैं यहां आई। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानाध्यापिका ने छात्रों को नमाज के लिए बाहर जाने से रोकने के लिए कक्षा में नमाज अदा करने की इजाजत दी। हालांकि, अब वो इससे इनकार कर रही हैं।



 फिलहाल, हिंदू संगठनों की मांग के बाद स्कूल के क्लास रूम में नमाज पढ़ने पर पाबंदी लगा दी गई है। स्थानीय निवासी रामकृष्णप्पा का कहना है कि प्रधानाध्यापिका के इस फैसले से इलाके के लोगों को दुख पहुंचा है। उन्होंने बताया कि इस स्कूल का एक स्वर्णिम  इतिहास रहा है। यहां से कई छात्र आईएएस और आईपीएस अधिकारी बन चुके हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed