फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka High Court orders status quo on opening of Isha Yoga Centre at base of Nandi Hills

Karnataka High Court: नंदी पहाड़ियों की तलहटी में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश, राज्य समेत इन्हें नोटिस जारी

Wed, 11 Jan 2023 11:09 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 11 Jan 2023 11:09 PM IST
सार

नंदी पहाड़ियों की तलहटी में ईशा योग केंद्र खोलने के खिलाफ कर्नाटक हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि सरकार ने इसके लिए अवैध रूप से भूमि आवंटित की है।

विज्ञापन
Karnataka High Court orders status quo on opening of Isha Yoga Centre at base of Nandi Hills
Karnataka High Court - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक हाईकोर्ट ने बुधवार को आदियोगी मूर्ति के अनावरण और नंदी पहाड़ियों की तलहटी में ईशा योग केंद्र खोलने के मामले में यथास्थिति बनाए रखने का आदेश दिया। साथ ही कर्नाटक सरकार, योग केंद्र और 14 अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी किया। सद्गुरु के ईशा फाउंडेशन की ओर से 15 जनवरी को प्रतिमा का अनावरण किया जाना था।

विज्ञापन


इस परियोजना के खिलाफ हाईकोर्ट में जनहित याचिका (पीआईएल) दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि पारिस्थितिकी के लिहाज से संवेदनशील क्षेत्र में वाणिज्यिक परिसर स्थापित किया जा रहा है। आरोप है कि सरकार ने इसके लिए अवैध रूप से भूमि आवंटित की है।
विज्ञापन


क्याथप्पा एस. और चिक्कबल्लपुर के कुछ अन्य ग्रामीणों ने यह पीआईएल दायर की है। केंद्रीय पर्यावरण वन मंत्रालय, कर्नाटक सरकार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक, ईशा योग केंद्र (कोयंबटूर) समेत 16 को प्रतिवादी बनाया गया है। याचिकाकर्ताओं का आरोप है कि अधिकारियों ने नियमों का उल्लंघन कर योग केंद्र के आध्यात्मिक गुरु के इशारे पर प्रसिद्ध नंदी पहाड़ी के आधार में एक निजी फाउंडेशन स्थापित करने दिया, जिससे चिक्कबल्लपुर होबली में नंदी पहाड़ी के मूल क्षेत्र में पर्यावरण पारिस्थितिकी तंत्र को नष्ट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी आरोप है कि अधिकारियों ने कई सदियों से अस्तित्व में रहे नंदी पहाड़ी और नरसिम्हा देवारू रेंज (बेट्टा) की तलहटी में पारिस्थितिकी तंत्र, पर्यावरण और प्राकृतिक वर्षा जल धाराओं, जलाशयों, जल धाराओं को पर्यावरण कानूनों का उल्लंघन करते हुए नष्ट करने दिया। इसका सीधा असर नंदी पहाड़ी क्षेत्र में रहने वालों, उनकी आजीविका, मवेशियों, भेड़, जंगली जानवरों पर पड़ रहा है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि नदियां उत्तर पिनाकिनी और दक्षिण पिनाकिनी नंदी पहाड़ी से निकलती हैं, यहां केंद्र स्थापित करने से यह प्रभावित होंगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed