फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka govt. orders closure of mall for 7 days

Karnataka: धोती पहनकर पहुंचे किसान को मॉल में जाने से रोकने पर सरकार ने की कार्रवाई, सात दिन के लिए किया बंद

Thu, 18 Jul 2024 05:13 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Thu, 18 Jul 2024 05:13 PM IST
सार

कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने कहा कि मीडिया में मैनें देखा कि बंगलूरू में पढ़ने वाला ग्रामीण परिवेश का एक युवक अपने पिता जो कर्नाटक की पारंपरिक पोशाक पहने थे, को लेकर एक मॉल में पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने युवक के पिता को मॉल में अंदर नहीं जाने दिया, क्योंकि वह धोती पहने थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। इस मामले में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, जो सभी मॉल के लिए नजीर बने। 
 

विज्ञापन
Karnataka govt. orders closure of mall for 7 days
कर्नाटक के सीएम - फोटो : एएनआई

विस्तार

धोती पहनकर पहुंचे किसान को मॉल में घुसने से रोकने का मुद्दा गुरुवार को कर्नाटक विधानसभा में गूंजा। इस मामले में सरकार ने कार्रवाई करते हुए मॉल को सात दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया। सरकार ने घटना को किसान की गरिमा और आत्मसम्मान का अपमान करार दिया। साथ ही ऐसी घटनाओं को बर्दाश्त न करने की चेतावनी दी। इसके अलावा विधायकों ने भी घटना की निंदा की। 

विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा में गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने यह मुद्दा उठाया और सरकार से कार्रवाई करने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि मीडिया में मैनें देखा कि बंगलूरू में पढ़ने वाला ग्रामीण परिवेश का एक युवक अपने पिता जो कर्नाटक की पारंपरिक पोशाक पहने थे, को लेकर एक मॉल में पहुंचा। सुरक्षाकर्मियों ने युवक के पिता को मॉल में अंदर नहीं जाने दिया, क्योंकि वह धोती पहने थे। उन्होंने कहा कि यह बेहद निंदनीय है। इस मामले में सरकार को कार्रवाई करनी चाहिए, जो सभी मॉल के लिए नजीर बने। 
विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा कि मॉल प्रबंधन के खिलाफ भी कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए। हमें उनको यह दिखाना चाहिए कि मॉल चलाने वाले अमीर हमारे लिए उतनी अहमियत नहीं रखते, जितना कि एक गरीब और समाज के अंतिम पायदान पर खड़ा व्यक्ति रखता है। जो अपने जीवन को आत्म सम्मान के साथ जी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद शहरी विकास मंत्री बिरथी सुरेश ने कहा कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मैनें बंगलूरू महानगर पालिका के आयुक्त से बात की थी कि हम क्या कर सकते हैं? हमें पता चला कि सरकार के पास सभी शक्तियां हैं। इनका उपयोग करते हुए जीटी वर्ल्ड मॉल को तत्काल प्रभाव से सात दिन के लिए बंद करने का आदेश दिया गया है। समाज कल्याण मंत्री एचसी महादेवाप्पा ने कहा कि यह घटना निंदनीय है। हर व्यक्ति का आत्म सम्मान और गरिमा महत्वपूर्ण है। अगर कोई इसका हनन करेगा तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी। 

कांग्रेस नेताओं ने उठाया मुद्दा
विधानसभा में कांग्रेस नेताओं ने भी किसान के अपमान के मुद्दे को जोर-शोर से उठाया। कांग्रेस विधायक लक्ष्मण सावदी ने कहा कि केवल घटना की निंदा करने से काम नहीं चलेगा। सरकार को कम से कम सात दिन के लिए मॉल की बिजली आपूर्ति ठप करनी चाहिए। रानेबेन्नूर से कांग्रेस विधायक प्रकाश कोलीवाड ने कहा कि किसान उनके विधानसभा क्षेत्र से संबंध रखता है। किसान की पोशाक के अपमान के बाद मॉल को बंद कर देना चाहिए। कांग्रेस विधायक और चीफ व्हिप अशोक पट्टन से सरकार को सुझाव दिया कि बंगलूरू में ड्रेस कोड लागू करने वाले सभी क्लब के खिलाफ भी कार्रवाई की जानी चाहिए। नेता विपक्ष आर अशोक ने कहा कि यह मामला सदन में काफी पहले आया था, लेकिन इसका परिणाम का क्या रहा। स्पीकर और सरकार ऐसे आदेश जारी करें, जिनमें सचिव और अधिकारियों को सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए जाएं। 

पहले भी कमेटी बनी, लेकिन कुछ नहीं हुआ
विधानसभा में कर्नाटक सरकार के मंत्री सुरेश ने कहा कि मॉल और क्लब में राज्य की पारंपरिक पोशाक पहनकर आने वालों को प्रवेश न रोकने को लेकर सदन निर्देश दे चुका है। इस पर नेता विपक्ष आर अशोक ने कहा कि आदेश जारी कौन करेगा। सरकार आपकी है, आप ही सरकार हैं, आपके शहरी विकास मंत्री हैं। अगर ऐसा होता तो यह घटना नहीं होती। कुछ विधायकों ने मामले में की गई कार्रवाई की रिपोर्ट की जांच के लिए विधानसभा में एक समिति ने बनाने की मांग की। इस पर भाजपा विधायक सुरेश कुमार और अशोक ने कहा कि पहले भी कई समितियां बन चुकी हैं, लेकिन उनकी रिपोर्ट पर कोई कार्रवाई नहीं होती। 


यह है मामला
मंगलवार को हवेरी जिला निवासी 70 वर्षीय फकीरप्पा अपनी पत्नी और बेटे के साथ मल्टीप्लेक्स में फिल्म देखने पहुंचे थे। फकीरप्पा ने सफेद शर्ट और धोती पहनी थी। इस पर मॉल के सुरक्षा कर्मियों ने उनको अंदर जाने नहीं दिया और कहा कि वे धोती पहने हैं। सुरक्षाकर्मियों ने उनसे ट्राउजर पहनकर आने को कहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed