फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka government stuck in controversy due to special demand of food minister

खाद्य मंत्री के खास कार मांगने से विवाद में फंसी कर्नाटक सरकार

Fri, 22 Jun 2018 09:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Updated Fri, 22 Jun 2018 09:19 AM IST
विज्ञापन
Karnataka government stuck in controversy due to special demand of food minister

लगातार विवादों में घिर रही कर्नाटक की नवनिर्वाचित राज्य सरकार के खाद्य एवं रसद मंत्री बीजेड जमीर अहमद खान ने खुद को मिली 20 लाख रुपये की सरकारी इनोवा कार में खुद को असहज महसूस करने की बात कहते हुए अपने लिए पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के लिए खरीदी गई करीब 30 से 35 लाख रुपये कीमत वाली फॉर्च्यूनर कार दिए जाने की मांग रखी है।

विज्ञापन


20 लाख की कार में असहज महसूस कर रहे मंत्री ने मांगी 35 लाख की कार

व्यापारी परिवार से आने वाले खान ने कहा, मैं बचपन से बड़ी कारों में सफर करता रहा हूं। इनोवा एक निचले स्तर की कार है। भाजपा प्रवक्ता एस. प्रकाश ने कहा, खान के पास अपनी निजी 100 लक्जरी बसें हैं। उन्हें अपनी निजी कार में सफर करना चाहिए। खान को याद रखना चाहिए कि वह कर्नाटक के लोगों की सेवा करने आए हैं, जिनमें अधिकतर गरीब और मध्यम वर्ग से आते हैं। उधर, कांग्रेस के राज्यसभा सांसद सैयद नासिर हुसैन ने कहा, खान की मांग में क्या गलत है? यदि एक मंत्री किसी कार में असहज हैं तो वह दूसरी क्यों नहीं मांग सकता?
विज्ञापन


निजी कार से चलूंगा तो कौन मंत्री मानेगा

खान से जब मुख्यमंत्री कुमारस्वामी के निजी रेंज रोवर कार को सरकारी कामों में उपयोग करने का उदाहरण देकर पूछा गया कि वह भी सरकारी कार क्यों मांग रहे हैं तो उन्होंने कहा, मैं चाहता हूं कि जनता पहचाने की मैं एक मंत्री हूं। मुख्यमंत्री कुमारस्वामी को हर कोई जानता है। वह बहुत प्रसिद्ध हैं। मैं मात्र एक मंत्री हूं। मेरी भी इच्छा है। ऐसे मौके कम मिलते हैं। यदि मैं एक सामान्य कार से जाऊंगा तो क्या जनता मुझे पहचानेगी? यदि मैं एक सरकारी कार से जाऊंगा तो वे देखेंगे कि मंत्री जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed