{"_id":"63b08d560503211236410354","slug":"karnataka-government-issued-guidelines-against-covid-infections-among-people-coming-from-highrisk-countries","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी की गाइडलाइन, विदेशों से आने वालों के लिए होम क्वारंटाइन जरूरी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: सरकार ने कोविड-19 को लेकर जारी की गाइडलाइन, विदेशों से आने वालों के लिए होम क्वारंटाइन जरूरी
Sun, 01 Jan 2023 12:59 AM IST
वीरेंद्र शर्मा
एएनआई,बेंगलुरू
एएनआई,बेंगलुरू
Published by: वीरेंद्र शर्मा
Updated Sun, 01 Jan 2023 12:59 AM IST
सार
अंतरराट्रीय यात्रियों के लिए जारी की गई गाइडलाइन में कर्नाटक सरकार ने कहा कि संक्रमित लोगों का इलाज प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा।
विज्ञापन
कोविड टेस्ट लैब (सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक सरकार ने शनिवार को उच्च जोखिम देशों से आने वाले नागरिकों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जारी की गई गाइडलाइंस में सरकार ने कहा कि उच्च जोखिम देशों से आने वालों को सात दिनों का होम क्वारंटाइन अनिवार्य होगा।
सरकार ने कोविड मरीजों और उनके संपर्क में आने वाले व्यक्तियों पर निगरानी एवं रोकथाम के प्रयास को बढ़ाने का निर्णय लिया। सरकार ने चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड से आने वाले देशों से उनके आने के सात दिनों तक होम क्वारंटाइन रहने की आवश्यकता पर जोर दिया। अंतरराट्रीय यात्रियों के लिए जारी की गई गाइडलाइन में कर्नाटक सरकार ने कहा कि संक्रमित लोगों का इलाज प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाएगा।
इसके अलावा, प्रत्येक यात्री को आरटी-पीसीआर प्रमाणपत्र को हवाईअड्डे से बाहर जाने की अनुमति देने से पहले नकारात्मक कोविड की रिपोर्ट जरुरी होगी। स्वास्थ्य विभाग ने कहा कि हवाईअड्डा प्राधिकरण इस संबंध में आवश्यक सहायता प्रदान करें। विभाग ने कहा कि बेंगलुरु शहरी जिले, बेंगलुरु ग्रामीण और कोलार के जिला स्वास्थ्य अधिकारी को अगले आदेश तक रोटेशन के आधार पर 1 जनवरी से बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अपने जिले से 5 स्वास्थ्य सूचना अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति करनी है।
विज्ञापन
जरुरी मेडिकल सुविधा कराएगी सरकार उपलब्ध
गाइडलाइन में कहा गया है, अगर चीन, हांगकांग, जापान, दक्षिण कोरिया, सिंगापुर और थाईलैंड देशों से आने वाले किसी भी अंतरराष्ट्रीय यात्री में लक्षण पाए जाते हैं, तो उन्हें तुरंत अलग कर दिया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग ने कहा, यात्रियों में बुखार, खांसी, जुकाम, शरीर में दर्द, सिरदर्द, स्वाद, गंध की कमी, दस्त और सांस लेने में कठिनाई जैसे लक्षण विकसित होते हैं, तो उन्हें तुरंत खुद को आइसोलेट कर लेना चाहिए और जांच के लिए स्थानीय निगरानी स्वास्थ्य टीम को सूचित करें। पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर स्वाथ्य विभाग जरूरी मेडिकल सुविधा मुहैया कराएगा। साथ ही उन्हें विभाग सात दिनों तक निगरानी में रखेगा।