फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Former CM Yeddyurappa and son Vijayendra summoned in High Court before August 17

कर्नाटक: पूर्व सीएम येदियुरप्पा व बेटा विजयेंद्र 17 अगस्त से पहले हाईकोर्ट में तलब, भ्रष्टाचार के मामले में समन

Fri, 06 Aug 2021 08:31 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 06 Aug 2021 08:31 PM IST
सार

कुर्सी छोड़ते ही येदियुरप्पा की मुश्किल बढ़ गई है। उन्हें कर्नाटक हाईकोर्ट ने भ्रष्टाचार के एक मामले में समन भेजकर तलब किया है। उनके बेटे व प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष विजयेंद्र को भी तलब किया गया है। 

विज्ञापन
Karnataka: Former CM Yeddyurappa and son Vijayendra summoned in High Court before August 17
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के सीएम कुर्सी जाते ही वरिष्ठ भाजपा नेता बीएस येदियुरप्पा की मुसीबतें शुरू हो गई हैं। कर्नाटक हाईकोर्ट ने उन्हें व उनके पुत्र बीवाई विजयेंद्र को तलब किया है। उन्हें समन भेजकर 17 अगस्त से पहले कोर्ट में पेश होने का निर्देश दिया गया है। यह मामला एक आवास योजना में कथित भ्रष्टाचार से संबंधित है। 

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री येदियुरप्पा व अन्य को गुरुवार को समन जारी किया गया। उनके परिवार के सदस्यों शशिधर मराडी, विरुपक्षप्पा यमकनामरादी, संजयश्री, ठेकेदार चंद्रकांत रामलिंगम, पूर्व मंत्री एस.टी. सोमशेखर, आईएएस अधिकारी डॉ. जी.सी. प्रकाश, होटल उद्योगपति के. रवि को भी हाईकोर्ट ने तलब किया है। 
विज्ञापन


एक्टिविस्ट अब्राहम की याचिका पर नोटिस
हाईकोर्ट ने ये समन एक्टिविस्ट व वकील टी.जे. अब्राहम की याचिका पर जारी किया है। याचिका में अतिरिक्त सिविल व सेशन जज द्वारा उनकी अर्जी को खारिज करने को चुनौती दी गई है। निचली कोर्ट ने उस वक्त उनकी अर्जी इसलिए खारिज कर दी थी क्योंकि तब येदियुरप्पा मुख्यमंत्री व सोमशेखर मंत्री थे। उनके खिलाफ केस के लिए सक्षम अधिकारी की मंजूरी नहीं ली गई थी। इसके बाद न्यायमूर्ति सुनील दत्त यादव की अध्यक्षता वाली हाईकोर्ट की पीठ ने जांच के लिए याचिका स्वीकार कर ली क्योंकि येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह है आरोप 
येदियुरप्पा को बेंगलुरु विकास प्राधिकरण (बीडीए) की एक आवास योजना को लेकर ठेकेदारों से रिश्वत मिली थी। इसके लिए येदियुरप्पा के परिवार ने मुख्यमंत्री कार्यालय का दुरुपयोग किया। याचिका में येदियुरप्पा पर रिश्वत लेने के लिए योजनाओं को आवंटित करने, गति देने और मंजूरी देने में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस ने यह मामला 2020 में विधानसभा में लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के दौरान भी उठाया था। हालांकि येदियुरप्पा व उनके पुत्र विजयेंद्र ने आरोपों का खंडन किया है। उनका कहना है कि इन आरोपों में कोई सचाई नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed