फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka files petition before CWMA seeking review deputy CM expresses respite with increase in inflow

Cauvery Row: कर्नाटक ने समीक्षा के लिए CWMA के सामने दायर की याचिका; आमद बढ़ने से डीके शिवकुमार ने जताई राहत

Sun, 01 Oct 2023 06:48 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Sun, 01 Oct 2023 06:48 PM IST
सार

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु के बीच विवाद थम नहीं रहा है। कर्नाटक के कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए गए। राज्य के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, सीडब्ल्यूएमए में हमने आदेश की समीक्षा करने के लिए एक याचिका दायर की है।

विज्ञापन
Karnataka files petition before CWMA seeking review deputy CM expresses respite with increase in inflow
DK Shiv kumar (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

कावेरी जल विवाद को लेकर कर्नाटक और तमिलनाडु आमने-सामने है। कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने रविवार को कहा, राज्य ने कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) को एक याचिका दायर की है। जिसमें तमिलनाडु को नदी का पानी छोड़ने के आदेश की समीक्षा की मांग की है।
विज्ञापन


सीडब्ल्यूएमए ने शुक्रवार को कर्नाटक से 15 अक्टूबर तक तमिलनाडु को प्रतिदिन 3,000 क्यूसेक पानी छोड़ने को कहा, जबकि राज्य ने कहा था कि पर्याप्त पानी नहीं है। राज्य के जल संसाधन मंत्री शिवकुमार ने हालांकि कहा कि कावेरी बेसिन के जलाशयों में पानी का प्रवाह 15,000 क्यूसेक तक बढ़ना राहत का संकेत है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, शनिवार दोपहर को ही हमने एमएन वेंकटचलैया (भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश) सहित वरिष्ठ पूर्व न्यायाधीशों द्वारा दिए गए सुझावों के बाद समीक्षा की मांग करते हुए प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) के समक्ष एक याचिका दायर की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा, मुझे आज सुबह एक रिपोर्ट मिली है। मैं दिन में दो से तीन बार जांच कर रहा हूं। आज प्रवाह 15,000 क्यूसेक है। यह अभी के लिए अच्छी खबर है। शिवकुमार ने आगे कहा, केआरएस बांध के नीचे के इलाकों जैसे मांड्या, कोल्लेगला, हनुरू और अन्य में हाल की बारिश भी दर्ज की जा रही है (टीएन की ओर प्रवाह के हिस्से के रूप में)। इसलिए पिछले तीन-चार दिनों में एक रिकॉर्ड बना है।

हमारे द्वारा केआरएस से पानी नहीं छोड़ने के बावजूद 6,500 क्यूसेक (टीएन की ओर) तक प्रवाह होता है, इसलिए यदि अधिक बारिश होती है, तो यह हमें मजबूत करेगी। हालांकि, उन्होंने कहा कि जो कानूनी लड़ाई जरूरी है वह जारी रहेगी।


तमिलनाडु को पानी छोड़े जाने के खिलाफ किसान और कन्नड़ समर्थक संगठन राज्य के विभिन्न हिस्सों में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस संबंध में एक सप्ताह में दो बंद बुलाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed