फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election voter id card search by name, number download voter id card online check polling booth

Assembly Election: वोटर्स ध्यान दें... वोटरलिस्ट में नाम और बूथ चेक करना है? अपनाएं यह आसान तरीका

Wed, 10 May 2023 07:35 AM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Wed, 10 May 2023 07:35 AM IST
विज्ञापन
सार
ये वोटर्स के लिए अहम खबर है। आप तभी वोट डाल सकते हैं, जब आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा। इसलिए वोट डालने के लिए निकलने से पहले अपना नाम जरूर वोटर लिस्ट में चेक कर लें। आइए हम बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपना नाम वोटर्स लिस्ट में देख सकते हैं... 
loader
Karnataka Election voter id card search by name, number download voter id card online check polling booth
कर्नाटक चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक में आज मतदान हो रहा है। सुबह सात बजे से मतदान की प्रक्रिया शुरू हो गई है, जो शाम छह बजे तक जारी रहेगी। शाम छह बजे तक मतदान के लिए लाइन में लग जाने वाले लोग जब तक वोट नहीं डाल लेते हैं, तब तक वोटिंग जारी रहेगी। कर्नाटक में कुल 224 विधानसभा क्षेत्र हैं। यहां मतदान के लिए चुनाव आयोग ने कुल 58,545 केंद्र बनाए हैं। 


चुनाव आयोग के अनुसार, कुल 5,31,33,054 मतदाता वोट डालने के पात्र हैं। मतदाताओं में, 2,67,28,053 पुरुष हैं, 2,64,00,074 महिलाएं हैं, और 'अन्य' 4,927 हैं, जबकि उम्मीदवारों में 2,430 पुरुष हैं, 184 महिलाएं हैं, और एक थर्ड जेन्डर है। 224 विधानसभा सीटों पर कुल 2,615 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है। इसमें 901 निर्दलीय हैं। भाजपा ने सभी 224 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं, तो कांग्रेस ने 221 सीटों पर। जेडीएस के 208, आम आदमी पार्टी के 208, बसपा के 127 प्रत्याशी मैदान में हैं। समाजवादी पार्टी ने 14, एनसीपी ने नौ प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है। अन्य राजनीतिक दलों के 669 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे। 


खैर, ये वोटर्स के लिए अहम खबर है। आप तभी वोट डाल सकते हैं, जब आपका नाम वोटर लिस्ट में होगा। इसलिए वोट डालने के लिए निकलने से पहले अपना नाम जरूर वोटर लिस्ट में चेक कर लें। आइए हम बताते हैं कि कैसे आप घर बैठे अपना नाम वोटर्स लिस्ट में देख सकते हैं... 
 

जानिए मतदाता सूची में कैसे अपना नाम देख सकते हैं? 
अगर आपको मतदाता सूची में अपना नाम और बूथ संख्या मालूम करना है तो ये आसान तरीका अपना सकते हैं। आप अपने मोबाइल में वोटर हेल्पलाइन एप (Voter Helpline App) डाउनलोड कर लीजिए। यहां आप अपने विधानसभा क्षेत्र और खुद का नाम दर्ज करके ये पता कर सकते हैं कि आपका नाम वोटर लिस्ट में है या नहीं? इसी एप के जरिए आप अपने पोलिंग बूथ की जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप नेशनल वोटर्स सर्विस पोर्टल (NVSP) पर जाकर भी ये जानकारियां हासिल कर सकते हैं। 
 
 

इनमें से कोई एक पहचान पत्र दिखाकर डाल सकेंगे वोट
1. पासपोर्ट
2. ड्राइविंग लाइसेंस
3. अगर आप केंद्र या राज्य सरकार के कर्मचारी हैं या फिर, PSUs और पब्लिक लिमिटेड कंपनी में काम कर रहे हैं तो कंपनी की फोटो आईडी के आधार पर भी मतदान किया जा सकता है।
4. PAN कार्ड
5. आधार कार्ड
6. पोस्ट ऑफिस और बैंक द्वारा जारी पासबुक।
7. मनरेगा जॉब कार्ड।
8. श्रम मंत्रालय द्वारा जारी किया गया हेल्थ इंश्योरेंस कार्ड।
9. पेंशन कार्ड जिसपर आपकी फोटो लगी हो और अटेस्टेड हो।
10. नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर (NPR) द्वारा जारी स्मार्ट कार्ड।
11. MPs/MLAs/MLCs की तरफ से जारी आधिकारिक पहचानपत्र।
12. सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय की ओर से जारी विशिष्ट विकलांगता आईडी (UDID) कार्ड। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed