फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election update Mohiuddin Bawa met Deve Gowda will contest as JDS candidate

Politics: कांग्रेस ने नहीं दिया टिकट तो देवेगौड़ा से मिले मोहिउद्दीन बावा, जेडीएस उम्मीदवार के रूप में लड़ेंगे

Thu, 20 Apr 2023 02:27 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कर्नाटक Published by: काव्या मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 02:27 PM IST
सार

मोहिउद्दीन बावा गुरुवार को एचडी देवेगौड़ा से मिले। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर बात की। इस मुलाकात के बाद सामने आया कि वह जेडीएस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन
Karnataka election update Mohiuddin Bawa met Deve Gowda will contest as JDS candidate
कांग्रेस नेता मोहिउद्दीन बावा ने पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा से मुलाकात की - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक में 10 मई को विधानसभा चुनाव होने हैं। सूबे में तेजी से सियासी समीकरण बदल रहे हैं। टिकट बंटवारे को लेकर राजनीतिक दलों में उठापटक तेज है। जिन्हें टिकट नहीं मिला वो नई राह तलाश रहे हैं। जिन्हें टिकट मिल गया वो चुनाव की तैयारियों में जुट गए। ऐसे में जब कांग्रेस नेता मोहिउद्दीन बावा को उनकी पार्टी ने टिकट नहीं दिया तो वह जेडीएस प्रमुख और पूर्व प्रधानमंत्री से मिलने लगे। 

विज्ञापन

मोहिउद्दीन बावा गुरुवार को एचडी देवेगौड़ा से मिले। इस दौरान उन्होंने चुनाव को लेकर बात की। इस मुलाकात के बाद सामने आया कि वह जेडीएस उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ेंगे।

विज्ञापन

पार्टी से नाराज नेताओं को लाएंगे वापस: ईश्वरप्पा

Karnataka election update Mohiuddin Bawa met Deve Gowda will contest as JDS candidate
केएस ईश्वरप्पा - फोटो : पीटीआई

कर्नाटक बीजेपी नेता और पूर्व मंत्री केएस ईश्वरप्पा ने अपने नेताओं को वापस लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि मैं नाराज नहीं हूं, जो बीजेपी छोड़ चुके हैं उन्हें वापस लाना है।

उन्होंने कहा कि हमें उन्हें भाजपा में वापस लाना है जो पार्टी से नाराज होकर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जीतेगी और पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी। जब ईश्वरप्पा से कांग्रेस से नाराज लोगों को शामिल करने की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि नाराज कांग्रेस नेताओं के पास और कोई विकल्प भी नहीं है।

बीजेपी लोगों को कर रही गुमराह: सिद्धारमैया

Karnataka election update Mohiuddin Bawa met Deve Gowda will contest as JDS candidate
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया - फोटो : सोशल मीडिया

कर्नाटक एलओपी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सिद्धारमैया ने पीएम मोदी पर वार किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने कर्नाटक की उपेक्षा की है। जेपी नड्डा लोगों को गुमराह कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपने दम पर सत्ता में वापसी करेगी। बीजेपी सत्ता में नहीं आएगी, वे महत्वपूर्ण समुदायों को दरकिनार कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि निचली अदालत में राहुल गांधी की अर्जी खारिज कर दी गई है। हम इस मामले में ऊपरी अदालत जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed