{"_id":"5aeeb8644f1c1bea118b57ce","slug":"karnataka-election-siddaramaiah-accused-shah-and-modi-for-income-tax-raids-during-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक : शाह ने सिद्धारमैया को बताया किसान विरोधी, CM बोले-चुनाव पूर्व होनी वाली रेड संदिग्ध","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक : शाह ने सिद्धारमैया को बताया किसान विरोधी, CM बोले-चुनाव पूर्व होनी वाली रेड संदिग्ध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेलगावी
Updated Mon, 07 May 2018 08:55 AM IST
विज्ञापन
सिद्धारमैया-अमित शाह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
12 मई को कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में सत्ता हासिल करने के लिए भाजपा और कांग्रेस में होड़ लगी हुई है। दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर हमले कर रही है। कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भाजपा पर तीखा वार करते हुए कहा है कि चुनाव के दौरान होने वाली इनकम टैक्स रेड संदिग्ध है।इसके पीछे पीएम मोदी और अमित शाह हैं।
विज्ञापन
भाजपा के दावों को निराधार बताते हुए सिद्धारमैया ने दावा किया है कि भाजपा को कई अहम निर्वाचन क्षेत्रों से सीटें हासिल नहीं हुई हैं। उन्होंने कहा कि येदियुरप्पा और कुमारस्वामी दोनों ही दावा कर रहे हैं कि वह सत्ता में आएंगे। यदि आप भाजपा के पिछले रिकॉर्ड्स को देखेंगे तो पता चलेगा कि वह कई अहम निर्वाचन क्षेत्रों में एक सीट तक नहीं जीत पाई थी। पूर्ण बहुमत के साथ कांग्रेस कर्नाटक में वापस आएगी।
विज्ञापन
सिद्धारमैया के आरोपों पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि वोट बैंक की राजनीति के लिए कर्नाटक सरकार सुल्तानों की जयंती मनाती है। कांग्रेस ने समाज को विभाजित करने का षड्यंत्र रचते हुए इतिहास के साथ छेड़छाड़ की है। शाह ने मुख्यमंत्री को किसानों का विरोधी करार दिया। उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा की लहर नहीं बल्कि उसकी सुनामी आएगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के काम पर सवाल खड़े करते हुए शाह ने कहा कि यदि सिद्धारमैया ठीक से काम करते तो महादयी नदी का पानी कर्नाटक के किसानों के खेतों तक पहुंच जाता। बीएस येदियुरप्पा को सत्ता में लाइए और केवल 6 महीने के अंदर महादयी नदी के विवाद को सुलझा लिया जाएगा।
The time of income-tax raids during elections is questionable. Amit Shah & Modi are behind it: Karnataka CM Siddaramaiah pic.twitter.com/kfboTku7St
— ANI (@ANI) May 6, 2018