फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election Priyanka Gandhi emotional chord says Today Time Of Struggle For My Family

कर्नाटक चुनाव: प्रियंका गांधी की जनता से अपील- 45 साल पहले दादी को मुश्किल से बचाया, अब भाई को संकट से निकालें

Thu, 27 Apr 2023 04:39 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु Published by: गुलाम अहमद Updated Thu, 27 Apr 2023 04:39 AM IST
सार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, राहुल और मेरे पूरे परिवार को पूरा भरोसा है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। भगवान का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन
Karnataka Election Priyanka Gandhi emotional chord says Today Time Of Struggle For My Family
प्रियंका गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने बुधवार को कर्नाटक के चिक्कमगलुरु में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, जिस तरह से झूठे मामलों में फंसाकर भाई राहुल गांधी को संसद से बाहर किया गया है, 45 वर्ष पहले दादी इंदिरा के साथ भी ऐसा ही किया गया था। तब चिक्कमगलुरु के लोगों ने उन्हें फिर से संसद में पहुंचाया था। आज इसी तरह उनके पोते राहुल को भी झूठे मामले में संसद से बाहर किया गया है।

विज्ञापन


प्रियंका ने कहा, राहुल और मेरे पूरे परिवार को पूरा भरोसा है कि इस देश की जनता हमारे साथ खड़ी रहेगी। भगवान का आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा, क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह शृंगेरी में देवी शारदंबा की पूजा करने के बाद शंकराचार्य से मिलीं। उन्होंने आशीर्वाद देते हुए कहा कि संघर्ष के दौर में इंदिरा गांधी भी यहां आई थीं। उस दिन भी आज की ही तरह बारिश हो रही थी, यह शुभ संकेत होता है। आज फिर से तुम्हारा परिवार मुश्किल में है। जल्द ही सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मैसूर में सीखा डोसा बनाना  
मैसूर में प्रियंका कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार व पार्टी राज्य प्रभारी रणदीप सुरजेवाला के साथ मयलारी होटल पहुंचीं। उन्होंने होटल के मालिक से कहा कि वह डोसा बनाना सीखना चाहती हैं। इसके बाद स्टाफ उनके साथ किचन पहुंचा। प्रियंका ने तवे पर डोसा तैयार तो कर दिया, लेकिन जब पलटने की बारी आई, तो डोसा टूट गया। इस दौरान वहां हंसी-ठहाकों के बीच चुनाव का पूरा तनाव गयाब हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed