फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka election latest news and updates Yediyurappa ambassador Prem took his son to fill form in car

Karnataka: येदियुरप्पा का एंबेसडर प्रेम, खुद इसी कार से भरने जाते थे फॉर्म, अब बेटे को भी उसी कार में लेकर गए

Fri, 21 Apr 2023 02:20 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Apr 2023 02:20 AM IST
सार

येदियुरप्पा बुधवार को जिस कार से बेटे का पर्चा भरवाने गए थे, यह वही सफेद विंटेज कार है, जिससे सालों पहले वह खुद अपना पर्चा भरने जाया करते थे। करीबियों के अनुसार, यह कार इनके लिए काफी लकी है।

विज्ञापन
Karnataka election latest news and updates Yediyurappa ambassador Prem took his son to fill form in car
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : पीटीआई (फाइल)

विस्तार

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा का एक बार फिर कार प्रेम देखने को मिला है। दरअसल, पूर्व सीएम येदियुरप्पा अपने बेटे बी वाई विजयेंद्र का शिकारीपुरा निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन दाखिल कराने के लिए अपनी लकी एंबेसडर कार से आए थे। येदियुरप्पा के करीबी सूत्रों का कहना है कि भाजपा के कद्दावर नेता कारों के शौकीन हैं, उन्हें कारों से गहरा लगाव है।

विज्ञापन

खुद भी इसी कार से भरने जाते थे पर्चा
येदियुरप्पा बुधवार को जिस कार से बेटे का पर्चा भरवाने गए थे, यह वही सफेद विंटेज कार है, जिससे सालों पहले वह खुद अपना पर्चा भरने जाया करते थे। करीबियों के अनुसार, यह कार इनके लिए काफी लकी है, क्योंकि इस कार से फॉर्म भरने जाने वाले येदियुरप्पा उथल-पुथल के बावजूद कर्नाटक के चार बार मुख्यमंत्री रहे।

विज्ञापन

चार बार रहे मुख्यमंत्री
येदियुरप्पा सबसे पहले 1983 में शिवमोगा सीट से जीतकर विधानसभा पहुंचे। 16 सालों तक उन्होंने सीट का प्रतिनिधित्व किया। 1999 में हुई हार के बाद येदियुरप्पा 2004 तक कर्नाटक विधान परिषद के सदस्य रहे। इसके बाद उन्होंने भाजपा का दामन छोड़ दिया। 2014 लोकसभा चुनाव में भी उन्हें सफलता मिली। हालांकि, 2018 चुनावों से पहले वे दोबारा भाजपा में शामिल हो गए और दोबारा कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। 

विज्ञापन
विज्ञापन


3632 उम्मीदवारों ने दाखिल किए 5102 नामांकन
कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए बृहस्पतिवार तक 3,600 से अधिक उम्मीदवारों ने कुल 5,102 नामांकन दाखिल किए हैं। निर्वाचन अधिकारियों ने यहां यह जानकारी दी। नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 13 अप्रैल को चुनाव अधिसूचना जारी होने के साथ शुरू हुई थी।

कुल नामांकन में से 3,327 पुरुष उम्मीदवारों द्वारा 4,710 और 304 महिला उम्मीदवारों द्वारा 391 नामांकन दाखिल किए गए थे। कर्नाटक के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय ने गुरुवार रात एक बयान में कहा कि अन्य लिंग के उम्मीदवार द्वारा एक नामांकन दाखिल किया गया है। इसमें कहा गया है कि 707 उम्मीदवारों ने खुद को भाजपा, 651 कांग्रेस, 455 जद (एस) और अन्य छोटे दलों और निर्दलीय उम्मीदवारों द्वारा दाखिल किया था।

अधिकारियों के मुताबिक, एक उम्मीदवार अधिकतम चार नामांकन दाखिल कर सकता है। पर्चा दाखिल करने के छठे और आखिरी दिन गुरुवार को 1,691 उम्मीदवारों ने 1,934 नामांकन दाखिल किए, जिनमें कई प्रमुख नेता शामिल थे। नामांकन दाखिल करने की समय सीमा से कुछ घंटे पहले एक आश्चर्यजनक कदम उठाते हुए, बैंगलुरु ग्रामीण से कांग्रेस सांसद डी के सुरेश कनकपुरा क्षेत्र से मैदान में उतरे, जहां से उनके बड़े भाई और राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार पार्टी के उम्मीदवार हैं।

कांग्रेस के कई पदाधिकारियों के अनुसार, सुरेश ने शिवकुमार के नामांकन खारिज होने की स्थिति में बैकअप प्लान के रूप में अपना पर्चा दाखिल किया है। हासन में, जद (एस) के उम्मीदवार एच पी स्वरूप ने पूर्व प्रधानमंत्री और जद (एस) के संरक्षक एच डी देवेगौड़ा के पूरे परिवार के समर्थन से अपना नामांकन दाखिल किया।

23 करोड़ से अधिक का सोना जब्त
कर्नाटक चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने चिक्कमगलुरु जिले के तरिकेरे विधानसभा क्षेत्र से 23.51 करोड़ का 40 किलो से अधिक सोना और 20 किलोग्राम से अधिक चांदी जब्त की है। चुनाव आयोग की फ्लाइंग टीम ने क्षेत्र में 40.59 किलो सोना और 20.7 किलोग्राम चांदी जब्त की है।

अब तक इतने रुपए का माल जब्त
29 मार्च को आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से एजेंसियों ने कर्नाटक में अब तक लगभग 240 करोड़ रुपए जब्त किए हैं। इसमे 80 करोड़ रुपए नगद, 48 करोड़ रुपए की शराब, 78 करोड़ रुपए का सोना और चांदी, 19 करोड़ के उपहार और 16 करोड़ के नशीले पदार्थ शामिल हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed