फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Crisis: after fight between two MLAS congress has called an CLP meeting today

कर्नाटक का नाटक Live: कल हुई मारपीट, आज कांग्रेस ने बुलाई विधायकों की बैठक

Mon, 21 Jan 2019 11:01 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 21 Jan 2019 11:01 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Crisis: after fight between two MLAS congress has called an CLP meeting today
सिद्धारमैया

कांग्रेस सरकार को रविवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसके विधायकों के बीच रिजॉर्ट में हुई मारपीट की खबर मीडिया में आ गई। इसने भाजपा को राज्य सरकार पर हमला करने का एक मौका दे दिया। हालांकि कांग्रेस ने विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हुई मारपीट की खबरों का खंडन किया रिपोर्ट्स के अनुसार ईगलटन रिसॉर्ट में दोनों विधायकों के बीच मारपीट हुई जिसमें गणेशन ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी। इसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि आनंद सिंह 24 घंटों के लिए डॉक्टरों की निगरानी में हैं। अपोलो अस्पताल के कर्नाटक क्षेत्र के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर जी यतीश ने कहा, 'विधायक को रविवार सुबह 7 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके चेहरे और सिर पर चोट लगी थी। उनके सीने में भी दर्द था। उनका सीटी स्कैन कराया गया लेकिन उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। चूंकि उन्हें सिर में चोट लगी है इसलिए हमने उन्हें 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है।'
विज्ञापन


पार्टी नेताओं ने इस घटना को दबाने की कोशिश की और कहा कि सिंह होटल में फिसल गए थे जिससे उन्हें चोट लगी है। भाजपा द्वारा विधायकों को अपने पाले में करने के डर से कांग्रेस ने उन्हें पिछले दो दिनों से रिसॉर्ट मे ठहराया हुआ था। शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की थी। बैठक के बाद विधायक सिंह, गणेश, एलबीजे भीमा नाइक और मंत्री ई तुकाराम देर रात तक पार्टी कर रहे थे जिसमें लड़ाई हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


गणेश ने सिंह पर आरोप लगाया कि उसने कांग्रेस नेतृत्व को बताया है कि वह रमेश जरकीहोली और दो अन्य के साथ भाजपा में शामिल होने वाला है। जिसकी वजह से उनमें लड़ाई हो गई और उसने सिंह के सिर पर बोतल मार दी। इसी बीच आज सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। सभी विधायकों से इसमें शामिल होने को कहा गया है। जो विधायक बैठक शुक्रवार को बंगलूरू में हुई बैठक में शामिल नहीं हुए थे उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा।

विधायक आनंद सिंह के साथ कथित लड़ाई की रिपोर्ट्स को जेएन गणेश ने खारिज करते हुए कहा, 'मैंने उन्हें चोट नहीं पहुंचाई है। यह सब झूठ है। यदि उन्हें चोट पहुंची है तो मैं अपने परिवार के साथ जाकर उनसे माफी मांगूगा।'

आर रेड्डी ने कहा, 'पिछली रात को उन्होंने मुझे फोन करके कहा कि आज बैठक है लेकिन उन्होंने फैसला किया कि अब कोई बैठक नहीं होगी। ज्यादातर विधायक रिसॉर्ट से जा चुके हैं। कुछ जो अभी भी वहां हैं वह वापस चले जाएंगे। सबकुछ ठीक है। भाजपा की वजह से असमंजस था, अब सबकुछ सही है।'

कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव ने कहा, 'सभी विधायक अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों में वापस जा रहे हैं। हम यहां भाजपा द्वारा अपनी सरकार को अस्थिर करने की कोशिशों के खिलाफ लड़ने के लिए आए थे। हम इस बात को लेकर निश्चित हैं कि हमारी सरकार सलामत, सुरक्षित और मजबूत है।'

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed