फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Controversy over caste survey report Veerashaiva-Lingayat community warns of protest

Karnataka: जातिगत सर्वेक्षण की रिपोर्ट पर विवाद, वीरशैव-लिंगायत समुदाय ने दी प्रदर्शन की चेतावनी

Sat, 02 Mar 2024 02:43 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: जलज मिश्रा Updated Sat, 02 Mar 2024 02:43 AM IST
सार

कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और अखिल भारतीय वीरशैव महासभा के प्रमुख शमनूर शिवशंकरप्पा ने कहा कि उनके समुदाय को जानबूझकर कम गिना गया है। हम इसके खिलाफ हैं। हम चुप नहीं रहेंगे। हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। हम साबित करेंगे कि रिपोर्ट अवैज्ञानिक है।

विज्ञापन
Karnataka Controversy over caste survey report Veerashaiva-Lingayat community warns of protest
कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में जाति जनगणना की रिपोर्ट जारी हो गई। रिपोर्ट जारी होते ही विवाद शुरू हो गया है। प्रदेश के प्रभावशाली समुदाय वीरशैव-लिंगायत और वोक्कालिगा समुदाय ने सर्वेक्षण रिपोर्ट को अवैज्ञानिक करार दिया है। उन्होंने मांग की है कि इस रिपोर्ट को खारिज की जाए और नए सिरे से सर्वे कराया जाए। समुदाय ने आपत्ति जताते हुए विरोध प्रदर्शन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

नौ साल पुरानी सर्वेक्षण रिपोर्ट जमा की
कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक और अखिल भारतीय वीरशैव महासभा के प्रमुख शमनूर शिवशंकरप्पा ने कहा कि उनके समुदाय को जानबूझकर कम गिना गया है। हम इसके खिलाफ हैं। हम चुप नहीं रहेंगे। हम आवश्यक कार्रवाई करेंगे। हम साबित करेंगे कि रिपोर्ट अवैज्ञानिक है। हम लगभग 2 करोड़ हैं। नौ साल पुरानी सर्वेक्षण रिपोर्ट अब जमा की गई है। हमारी जनसंख्या के आधार पर, हम कह सकते हैं कि यह अवैज्ञानिक है। 

विज्ञापन

जरूरत पड़ने पर कराएंगे सर्वे
क्या वीरशैव महासभा कोई सर्वेक्षण कराएगी इस सवाल के जवाब में शिवशंकरप्पा ने कहा कि हमने अब तक कोई सर्वेक्षण नहीं किया है। यदि आवश्यक हुआ तो हम करेंगे। हमारी संख्या को रिपोर्ट में 65-70 लाख बताया गया है। लेकिन हम दो करोड़ से कम नहीं हैं। हमें ऐसा लग रहा है कि जानबूझ कर हमारी संख्या को रिपोर्ट में कम दिखाया गया है। इसके अलावा, वोक्कालिगा समुदाय से आने वाले उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने भविष्य की रणनीति तैयार करने के लिए वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की योजना बनाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कर्नाटक में जातिगत जनगणना रिपोर्ट को लेकर क्या हुआ है? 
राज्य ओबीसी आयोग ने 29 फरवरी को जातिगत जनगणना रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है। इस रिपोर्ट को  सामाजिक आर्थिक सर्वे नाम दिया गया है। सर्वे रिपोर्ट को ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जयप्रकाश हेगड़े ने अपने कार्यालय के आखिरी दिन विधानसभा पहुंचे और सीएम सिद्धारमैया से मुलाकात की। मीडिया से बात करते हुए ओबीसी आयोग के अध्यक्ष ने कहा, 'हमने रिपोर्ट सौंप दी है। सीएम ने कहा कि वह इसे अगली कैबिनेट में पेश करेंगे और इसपर फैसला लेंगे।' हालांकि, मुख्यमंत्री ने इस पर किसी भी प्रकार की टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed