Karnataka: राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बयानबाजी, BJP ने कर्नाटक सरकार से की सार्वजनिक अवकाश की मांग
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर जहां एक तरफ तैयारियां जोर-शोर पर हैं। वहीं कर्नाटक में राजनीतिक बयानबाजी तेज हो रही है। कर्नाटक सरकार से भाजपा ने 22 जनवरी को अवकाश करने की मांग की है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
#WATCH | Bengaluru: On meeting ahead of the MLC elections, former Karnataka CM H.D Kumaraswamy says, "This is the demand of the people of India and all Kannadigas, that tomorrow be declared a holiday... Outcome of today's meeting will be declared after approval from the party… pic.twitter.com/KWNe3IpyEv
— ANI (@ANI) January 21, 2024विज्ञापन
लोग की मांग की राज्य में हो छुट्टी- येदियुरप्पा
केंद्र द्वारा अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर छुट्टी घोषित करने पर कर्नाटक के भाजपा अध्यक्ष विजयेंद्र येदियुरप्पा ने कहा कि कल का दिन दुनियाभर के लोगों के लिए एक ऐतिहासिक दिन है। भाजपा और जेडीएस ने मिलकर राज्य में छुट्टी घोषित करने का आग्रह किया है। हम चाहते हैं कि लोगों को इस तरह के ऐतिहासिक कार्यक्रम को देखने का अवसर मिलेगा। हालांकि कर्नाटक की वर्तमान सरकार ने इस संबंध में कोई खास निर्णय नहीं लिया है। उन्होंने कहा कि अब भी प्रदेश में छुट्टी को लेकर कोई देरी नहीं हुई है।
#WATCH | Bengaluru: On Central government declaring holiday on occasion of Pran Pratishtha ceremony in Ayodhya, Karnataka BJP President Vijayendra Yediyurappa says, "Tomorrow is a historic day for people all over the world. BJP and JDS have together urged the state government to… pic.twitter.com/Rvtzajrai2
— ANI (@ANI) January 21, 2024
सिद्धारमैया ने आखिर क्यों नहीं की घोषणा- अशोक
22 जनवरी को होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर कर्नाटक विधानसभा के विपक्ष के नेता आर अशोक कहते हैं कि सात करोड़ कन्नड़ लोग छुट्टी की मांग कर रहे हैं। यहां तक कि आप ने दिल्ली में छुट्टी की घोषणा की है, तो सिद्धारमैया ने क्यों नहीं घोषणा की है। कर्नाटक में हर जगह पुलिस कारसेवकों को धमका रही है। मैं सीएम को पत्र लिखकर राम का जश्न मनाने के लिए सात करोड़ कन्नड़ लोगों को छुट्टी देने की मांग करूंगा।
#WATCH | Bengaluru, Karnataka: On Pran Pratishtha ceremony in Ayodhya tomorrow, Leader of Opposition of the Karnataka Legislative Assembly, R. Ashoka says, "7 crore Kannadigas are demanding leave. Even AAP has announced a leave in Delhi, so why has Siddaramaiah not announced...… pic.twitter.com/g27o5bTgud
— ANI (@ANI) January 21, 2024