कांग्रेस ने BJP को बताया बीफ जनता पार्टी, योगी-पर्रिकर सहित कई नेताओं पर कसा तंज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक कांग्रेस ने बीफ मामले पर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। कर्नाटक कांग्रेस ने ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी नेता मनोहर पर्रिकर बीफ का आयात करना चाहते हैं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बीफ का निर्यात करना चाहते हैं।
वहीं किरण रिजजू इसे खाना चाहते हैं और संगीत सोम इसे बेचना चाहते हैं। कांग्रेस ने तंज कसते हुए कहा कि बीफ और बिजनेस को मिक्स मत करें लेकिन अगर बीफ और राजनीति को मिक्स करने की बात हो तो जरूर करें। कांग्रेस ने कहा कि अब पाखंड की सारी सीमाएं पार हो गयी हैं।
#BeefJanataParty
Parrikar wants to import it, Yogi wants to export it, Rijiju wants to eat it, Som wants to sell it.
Do not mix Beef and Business. Mixing Beef and Politics, a definite YES!
Enough of your hypocrisy @BJP4India pic.twitter.com/f6DMDzreOiविज्ञापन विज्ञापन— Karnataka Congress (@INCKarnataka) January 21, 2018
आपको बता दें कि पूर्वोत्तर का स्कॉटलैंड कहे जाने वाले मेघालय में होने वाले विधानसभा चुनावों में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो वह राज्य के गरीब तबके के लोगों को ध्यान में रखते हुए बीफ के दाम घटा देगी।
पार्टी ने मेघालय में बीफ पर पाबंदी लगाने की संभावना पहले ही खारिज कर दी थी। उसने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर बीफ बैन के मुद्दे पर राजनीति करने का भी आरोप लगाया था। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शिबुन लिंग्दोह के अनुसार केंद्र ने मेघायल में बीफ की खरीद फरोख्त पर पाबंदी नहीं लगाई थी।
उन्होंने कहा कि केंद्र ने कभी भी यहां गोहत्या पर पाबंदी की बात नहीं कही थी। वे कहते हैं कि पशुधन राज्य का मामला है। इस मुद्दे पर फैसले का अधिकार संबंधित राज्य सरकारों को है।इससे पहले भाजपा प्रवक्ता जेए लिंग्दोह ने एक बयान में कहा था कि पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि पूर्वोत्तर राज्यों में बीफ पर पाबंदी नहीं लगाई जाएगी।