फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka congress MLA anand singh said to police, J N Ganesh had asked for pistol to kill me

मुझे मारने के लिए जे गणेश ने मांगी थी पिस्तौल, विधायक आनंद ने पुलिस को दिया बयान

Tue, 22 Jan 2019 05:44 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: आसिम खान Updated Tue, 22 Jan 2019 05:44 PM IST
विज्ञापन
karnataka congress MLA anand singh said to police, J N Ganesh had asked for pistol to kill me

कर्नाटक के कांग्रेस विधायक आनंद सिंह ने विधायक जे एन गणेश और भीमा नाइक के साथ कथित झगड़े की खबरों के बाद पुलिस को अपना बयान दर्ज कराया है। आनंद ने पुलिस को बताया कि गणेश ने मुझे जान से मारने की कोशिश की थी। मेरे सर पर लाठी और फूलों के गुल्दस्ते से वार किया। उन्होंने मेरा चेहरा दीवार पर मारा और मेरे पेट में लात भी मारी जिसके बाद मैं नीचे गिर गया। आनंद ने आगे बताया कि गणेश ने कहा, मुझे पिस्तौल दो, मैं इस आदमी को मार दूंगा। आनंद के बयान पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर विधायक गणेश की खोज शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि भाजपा की ओर से कांग्रेस के विधायकों को अपने पाले में करने की कथित कोशिशों के बीच सत्ताधारी कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने विधायकों को रिजॉर्ट में रखा था। कथित झड़प में जख्मी हुए आनंद को रविवार को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। झगड़े की खबर मिलने पर पार्टी ने गणेश पर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया। गणेश पर साथी विधायक के साथ मारपीट को लेकर एफआईआर भी दर्ज की गई। गणेश को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दिनेश गुंडू राव के निर्देश पर वी वाई घोरपड़े ने पार्टी से निलंबित कर दिया।
विज्ञापन


कांग्रेस सरकार को रविवार को उस समय शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब उसके विधायकों के बीच रिजॉर्ट में हुई मारपीट की खबर मीडिया में आ गई। इसने भाजपा को राज्य सरकार पर हमला करने का एक मौका दे दिया। हालांकि कांग्रेस ने विधायक आनंद सिंह और जेएन गणेश के बीच हुई मारपीट की खबरों का खंडन किया रिपोर्ट्स के अनुसार ईगलटन रिसॉर्ट में दोनों विधायकों के बीच मारपीट हुई जिसमें गणेशन ने आनंद सिंह के सिर पर बोतल मार दी। इसके बाद उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अपोलो अस्पताल के कर्नाटक क्षेत्र के अतिरिक्त निदेशक डॉक्टर जी यतीश ने कहा, 'विधायक को रविवार सुबह 7 बजे अस्पताल लाया गया था। उनके चेहरे और सिर पर चोट लगी थी। उनके सीने में भी दर्द था। उनका सीटी स्कैन कराया गया लेकिन उनकी स्थिति गंभीर नहीं है। चूंकि उन्हें सिर में चोट लगी है इसलिए हमने उन्हें 24 घंटे के लिए निगरानी में रखा है।'


पार्टी नेताओं ने इस घटना को दबाने की कोशिश की और कहा कि सिंह होटल में फिसल गए थे जिससे उन्हें चोट लगी है। भाजपा द्वारा विधायकों को अपने पाले में करने के डर से कांग्रेस ने उन्हें पिछले दो दिनों से रिसॉर्ट मे ठहराया हुआ था। शनिवार को हुई बैठक की अध्यक्षता पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने की थी। बैठक के बाद विधायक सिंह, गणेश, एलबीजे भीमा नाइक और मंत्री ई तुकाराम देर रात तक पार्टी कर रहे थे जिसमें लड़ाई हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed