Caste Census: जाति रिपोर्ट पर कर्नाटक कैबिनेट में 17 अप्रैल को चर्चा, सिद्धारमैया बोले- बैठक के बाद ही बोलूंगा
कर्नाटक कैबिनेट में 17 अप्रैल को जाति जनगणना रिपोर्ट पर चर्चा की जाएगी। इसके लिए एक विशेष बैठक बुलाई गई है। सीएम सिद्धारमैया ने कहा कि कैबिनेट बैठक में चर्चा के बाद ही वह इस विषय पर बात करेंगे। उन्होंने कहा कि तब तक वह जाति रिपोर्ट से संबंधित किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करेंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने सोमवार को बताया कि जाति जनगणना रिपोर्ट पर चर्चा करने के लिए 17 अप्रैल को कैबिनेट की विशेष बैठक बुलाई गई है। उन्होंने कहा कि कैबिनेट में चर्चा के बाद ही वह जाति रिपोर्ट पर बात करेंगे। तब तक इससे संबंधित किसी भी बात पर टिप्पणी करना सही नहीं है।
सिद्धारमैया ने बंगलूरू में संविधान निर्माता बीआर आंबेडकर की 135वीं जयंती पर उनको श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि कर्नाटक कैबिनेट ने 11 अप्रैल को सामाजिक-आर्थिक और शैक्षिक सर्वेक्षण, जिसे संक्षेप में 'जाति जनगणना' कहा जाता है, को स्वीकार कर लिया है। उन्होंने कहा, 'हमने इस एकमात्र विषय पर चर्चा के लिए 17 अप्रैल को कैबिनेट की बैठक बुलाई है। वहां हम चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद मैं इस विषय पर बोलूंगा।
ये भी पढ़ें: Karnataka: सिद्धारमैया के मंत्री ने अपराधों में प्रवासी मजदूरों की संलिप्तता का मुद्दा उठाया; कही यह बड़ी बात
2018 में पूरा हुआ था सर्वे का काम
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के तत्कालीन अध्यक्ष एच कंथाराजू को जाति जनगणना रिपोर्ट तैयार करने का काम सौंपा गया था। सर्वे का काम सिद्धारमैया के पहले कार्यकाल के अंत में यानी 2018 में पूरा हुआ। कंथाराजू के उत्तराधिकारी के जयप्रकाश हेगड़े ने फरवरी 2024 में जाति रिपोर्ट को अंतिम रूप दिया। 11 अप्रैल को कर्नाटक कैबिनेट ने इसे मंजूरी दे दी।
सिद्धारमैया ने भाजपा के आरोप को बताया निराधार
पत्रकारों से बात करते हुए सीएम सिद्धारमैया ने भाजपा के आरोप को निराधार बताया, जिसमें आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में आंबेडकर को हराया था। उन्होंने आंबेडकर द्वारा लिखे गए एक पत्र का जिक्र किया। सिद्धारमैया ने बताया कि आंबेडकर ने अपने पत्र में कहा था कि हिंदुत्व विचारक विनायक दामोदर सावरकर और कम्युनिस्ट नेता श्रीपाद अमृत डांगे उनकी हार के लिए जिम्मेदार हैं।
ये भी पढ़ें: Hubballi Girl Death: कर्नाटक में बिहार का हत्यारोपी मुठभेड़ में मारा गया; सरकार बोली- कानून व्यवस्था का सवाल..
महान हस्तियों को अपना बताने का प्रयास कर रही भाजपा
सिद्धारमैया ने आरोप लगाया कि भाजपा महात्मा गांधी, बीआर आंबेडकर, भारत के पहले गृह मंत्री सरदार वल्लभ भाई पटेल जैसी महान हस्तियों को अपना बताने की कोशिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिन्होंने आंबेडकर का विरोध किया, महात्मा गांधी की हत्या की, भारतीय संविधान का विरोध किया। आज वे उन्हें अपना बताने की कोशिश कर रहे हैं और दिखावा कर रहे हैं कि वह उनके समर्थक हैं।
संबंधित वीडियो
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.