फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Police POCSO Accused Encounter Death Updates Bihar Link 5 year girl hubballi hindi news

Hubballi Girl Death: कर्नाटक में बिहार का हत्यारोपी मुठभेड़ में मारा गया; सरकार बोली- कानून व्यवस्था का सवाल..

Mon, 14 Apr 2025 06:25 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुब्बाली (कर्नाटक)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हुब्बाली (कर्नाटक) Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 14 Apr 2025 06:25 AM IST
सार

कर्नाटक के विजयनगर इलाके में बच्ची के अपहरण और हत्या के कुछ घंटों बाद आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मारने का दावा किया है। दुष्कर्म और हत्या के आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस पर हमला कर भागने का प्रयास किया था। इस मामले में कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा है कि यह सरकार की विफलता नहीं है।

विज्ञापन
Karnataka Police POCSO Accused Encounter Death Updates Bihar Link 5 year girl hubballi hindi news
कर्नाटक में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर - फोटो : एएनआई

विस्तार

कर्नाटक के हुबली में 5 साल की बच्ची से दुष्कर्म और हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। अधिकारियों ने कहा कि आरोपी 35 वर्षीय नितेश कुमार ने भागने का प्रयास किया। आरोपी ने कथित तौर पर पुलिस टीम पर हमला भी किया। पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ने का प्रयास किया। हालात बेकाबू होने पर पुलिस को गोलियां चलानी पड़ीं। केएमसी-आईआर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ में तीन पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने कहा- मुठभेड़ कर्नाटक में कानून और व्यवस्था की विफलता नहीं
पूरे मामले में कर्नाटक सरकार के मुख्य सचेतक सलीम अहमद ने कहा, 'कमिश्नर ने मुझे जानकारी दी है कि आरोपी ने महिला इंस्पेक्टर को मारने की कोशिश की और पुलिस को आत्मरक्षा में उसे उस पर गोली चलानी पड़ी... यह कानून और व्यवस्था की विफलता नहीं है। हमारी पुलिस कार्रवाई करने में सक्षम है, इसलिए उन्होंने ऐसा किया है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


हत्या और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज
मुठभेड़ पर हुबली पुलिस आयुक्त एन शशिकुमार ने कहा, आरोपी नितेश ने पुलिस पर हमला करने की कोशिश की और पुलिस हिरासत से फरार हो गया। उसने पुलिस वाहन को क्षतिग्रस्त कर पुलिसकर्मियों पर पथराव भी किया। एक पीएसआई ने आरोपी को भागने से मना किया और हवा में गोलियां चलाईं। आरोपी के नहीं रूकने पर पीएसआई ने आरोपी पर दो राउंड फायरिंग की। उसके पैर और सीने में गोली लगी। कर्नाटक मेडिकल कॉलेज-अस्पताल में लाए जाने के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या और पॉक्सो कानून के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ड्यूटी में बाधा डालने और हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।


क्या है पूरा मामला
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह हुबली-धारवाड़ के अशोकनगर पुलिस थाना क्षेत्र के तहत विजयनगर इलाके में 4-5 साल की बच्ची का शव एक शेड के नीचे बरामद किया गया। जांच करने पर बच्ची के साथ कुकृत्य का पता चला। आरोपी का पता लगाकर उसे गिरफ्तार किया गया। उसने अपराध कबूल किया। मृतक बच्ची के माता-पिता की शिकायत के आधार पर हत्या और POCSO का मामला दर्ज किया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी बिहार की राजधानी पटना का मूल निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed