{"_id":"5a8bbde84f1c1bb2208ba288","slug":"karnataka-cm-said-pm-modi-is-not-speaking-like-a-prime-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक के सीएम बोले- 'प्रधानमंत्री पद के लिए फिट नहीं मोदी, देश के मसलों पर नहीं खोलते मुंह' ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
कर्नाटक के सीएम बोले- 'प्रधानमंत्री पद के लिए फिट नहीं मोदी, देश के मसलों पर नहीं खोलते मुंह'
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
Updated Tue, 20 Feb 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
CM Siddaramaiah
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की तरह बात नहीं कर रहे हैं। राज्य और देश से जुड़े कई महत्वपूर्ण मसलों पर वह चुप्पी साधे हुए हैं और अपना मुंह नहीं खोल रहे हैं।
विज्ञापन
सिद्धारमैया ने कहा कि वह राजनीतिक रूप से प्रेरित हैं और गैरजिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। वह प्रधानमंत्री के रूप में फिट नहीं हैं। आपको बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सियासी चहलकदमी और बयानबाजी का दौर बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है।
विज्ञापन
इस जंग में केंद्रीय मंत्री अनंत कुमार हेगड़े भी कूदे थे और उन्होंने कांग्रेस के हिंदुत्व फार्मूले पर चोट की थी। उन्होंने कहा था कि कर्नाटक के लोगों को मनोरंजन पसंद है। राहुल गांधी का मंदिर दर्शन के लिए जाना यहां के लोगों के लिए मनोरंजन की तरह है।
विज्ञापन
अनंत कुमार ने राहुल गांधी को खोटा हिंदुत्वादी करार देते हुए कहा था कि संघ को हिंदुओं की उत्पत्ति के बारे में समझाने में 60 से 70 साल लग गए। कम से कम राहुल गांधी और सिद्धारमैया को तो अब इस बारे में समझ आ ही चुका है। हिंदुत्व एक संस्कृति है, निरंतर अभ्यास के बाद ही आप इसके बारे में समझ सकते हैं। उन्होंने कहा कि सिर्फ हिंदू कह देने से आप हिंदू नहीं हो जाते हैं। अगर आप ऐसा करते हैं आप खोटे हिंदुत्वादी हैं।