फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Row: Siddaramaiah Delhi Visit for CWC Meet Sparks Political Buzz Updates hindi

Karnataka CM Row: नेतृत्व संकट के बीच CWC बैठक में शामिल होने दिल्ली पहुंचे सीएम सिद्धारमैया; सियासी हलचल तेज

Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
शिवम गर्ग न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू/नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Sat, 27 Dec 2025 02:09 AM IST
सार

कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थकों की सक्रियता के बीच कांग्रेस हाईकमान की भूमिका पर सबकी नजर है।

विज्ञापन
Karnataka CM Row: Siddaramaiah Delhi Visit for CWC Meet Sparks Political Buzz Updates hindi
कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक की राजनीति में चल रहे नेतृत्व संकट के बीच मुख्यमंत्री सिद्धारमैया का दिल्ली दौरा सियासी हलकों में खासा चर्चा में है। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया 27 दिसंबर को कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की अहम बैठक में शामिल होने के लिए राजधानी पहुंचे, जहां पार्टी की शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं।

विज्ञापन


यह बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब राज्य में उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग उनके समर्थकों द्वारा लगातार उठाई जा रही है। सिद्धारमैया ने हालांकि साफ किया कि उनका दिल्ली दौरा केवल पार्टी बैठक के लिए है। दावणगेरे में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा मैं CWC बैठक के लिए जा रहा हूं, लेकिन मैं बार-बार दिल्ली नहीं जाता। 
विज्ञापन


पार्टी हाईकमान साथ है- सीएम सिद्धारमैया
मुख्यमंत्री ने हाल ही में विधानसभा में दावा किया था कि पार्टी हाईकमान उनके साथ है और वे अपना पांच साल का कार्यकाल पूरा करेंगे। इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भी संकेत दिए कि पार्टी के भीतर चल रही सभी गलतफहमियां जल्द दूर हो जाएंगी। दिल्ली रवाना होने से पहले खरगे ने कहा मैं वहीं बात करूंगा, यहां क्यों करूं?” जब उनसे नेतृत्व विवाद पर सवाल पूछा गया तो उन्होंने भरोसा दिलाया कि सब सुलझ जाएगा। वहीं, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार ने नेतृत्व परिवर्तन की अटकलों को पूरी तरह खारिज किया है। उन्होंने कहा कि यह सब मीडिया की बातें हैं, पार्टी या सरकार में ऐसी कोई चर्चा नहीं है। दिल्ली में मौजूद शिवकुमार ने यह भी साफ किया कि वे इस दौरे में किसी से मुलाकात नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में नेतृत्व परिवर्तन की अटकलें
हालांकि, कांग्रेस विधायक और शिवकुमार के करीबी एच.ए. इकबाल हुसैन ने जनवरी के पहले या दूसरे हफ्ते में नेतृत्व परिवर्तन की भविष्यवाणी कर राजनीतिक सरगर्मी और बढ़ा दी है। दूसरी ओर, मुख्यमंत्री कार्यालय से जुड़े सूत्रों का कहना है कि CWC बैठक का एजेंडा नेतृत्व परिवर्तन नहीं, बल्कि आगामी विधानसभा चुनावों की रणनीति तय करना है। इस बैठक में कर्नाटक के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू भी शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed