फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka CM Basavaraj Bommai calls Subramanian Swamy a freelance politician

कर्नाटक: सुब्रमण्यम स्वामी फ्रीलांस नेता, उनकी छवि अपने ही नेतृत्व के खिलाफ बोलने वाली' बोले सीएम बासवराज बोम्मई

Wed, 15 Sep 2021 11:16 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Wed, 15 Sep 2021 11:16 PM IST
सार

कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने हाल ही में स्वामी के एक ट्वीट का जिक्र करते हुए राज्य सरकार को पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों और महंगाई के मुद्दे पर घेरा था। इसी को लेकर हमलावर हुए सीएम बोम्मई।

विज्ञापन
Karnataka CM Basavaraj Bommai calls Subramanian Swamy a freelance politician
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई और भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुब्रमण्यम स्वामी पर निशाना साधा है। बोम्मई ने कहा कि स्वामी एक फ्रीलांस नेता हैं, जिनकी छवि और चरित्र अपने ही नेतृत्व और पार्टी के खिलाफ बोलने की रही है। 
विज्ञापन


कर्नाटक विधानसभा में महंगाई को लेकर चल रही बहस के दौरान बोम्मई ने कहा, "आप सब सुब्रमण्यम स्वामी को अच्छी तरह जानते हैं। वे जिस भी पार्टी में होते हैं एक फ्रीलांस नेता की रहते हैं। उनकी दिमाग में जो भी आता है, वो वही बोलते हैं। उनके विश्लेषण के आधार पर वे बोलते ही रहते हैं।"
विज्ञापन


बोम्मई ने आरोप लगाया कि स्वामी जनता पार्टी और जनता दल के नेतृत्व के खिलाफ भी बोलते रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब वे सरकार में थे, तब उन्होंने प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर के खिलाफ बयान दिए। ये उनकी छवि है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बोम्मई का ये बयान कांग्रेस नेता सिद्धारमैया के जवाब में आया है। दरअसल, सिद्धारमैया ने हाल ही में स्वामी के 2 फरवरी 2021 के एक ट्वीट का जिक्र किया था। इसमें स्वामी ने कहा था- "राम के देश भारत में पेट्रोल 93 रुपए में है, जबकि सीता के नेपाल में 53 रुपए में और रावण के लंका में 51 रुपए में।" 


कांग्रेस नेता ने भाजपा की ओर से राज्यसभा भेजे गए एक सांसद के बयान के सहारे भारत में बढ़ती तेल की कीमतों और उससे बढ़ने वाली महंगाई को लेकर केंद्र और राज्य दोनों पर निशाना साधा था। सिद्धारमैया ने यहां तक कहा था कि ये मैंने नहीं भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है। वो आपके पिता (दिवंगत पूर्व सीएम एसआर बोम्मई) के अच्छे दोस्त थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed