{"_id":"5b8cbcd042c79246353bc926","slug":"karnataka-civic-poll-result-counting-underway-main-fight-is-between-bjp-congress-and-jds","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में कांग्रेस की विजय रैली पर तेजाब से हमला, 25 झुलसे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कर्नाटक में कांग्रेस की विजय रैली पर तेजाब से हमला, 25 झुलसे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Updated Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
bjp-congress
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में 105 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। 2662 सीटों में से कांग्रेस को 982, भाजपा को 929, जेडीएस को 375 सीटों पर जीत मिली। 329 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। उधर, तुमकुरू में कांग्रेस उम्मीदवार के विजय जुलूस में एक अज्ञात शख्स ने तेजाब से हमला कर दिया। इसमें 25 लोग झुलस गए। हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मामले के अनुसार, बंगलूरू से 70 किमी दूर स्थित तुमकुरू के वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी इनायतुल्लाह खान ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के एलान के बाद वह अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति जुलूस में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक दिव्या वी गोपीनाथ ने बताया कि इस हमले में 25 लोग झुलस गए, जिनका नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। कांग्रेस उम्मीदवार इनायतुल्लाह का चेहरा सबसे अधिक झुलसा है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ बाथरूम क्लीनर जैसा कम तीव्रता वाला तेजाब हो सकता है। पुलिस इस हमले के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी के विरोधियों का हाथ होने की आशंका जता रही है।
विज्ञापन
कांग्रेस ने जीती सबसे अधिक सीटें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। कुल 2961 में से अब तक घोषित 2709 सीटों के नतीजों और रुझान के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस 982, भाजपा 929, जदएस 375 और अन्य पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की या आगे हैं। कांग्रेस और जदएस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन
भाजपा के जुमलों को नहीं, विकास नीति को कर्नाटक के लोगों को स्वीकारा : सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस-जदएस सरकार की विकास की नीतियों को स्वीकार किया है और भाजपा के जुमलों को खारिज कर दिया है। राज्य के स्थानीय शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया और हमें नंबर की पार्टी बनाया।