फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Civic Poll Result: Counting underway, main fight is between BJP, Congress and JDS

कर्नाटक में कांग्रेस की विजय रैली पर तेजाब से हमला, 25 झुलसे

Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Mon, 03 Sep 2018 10:55 AM IST
विज्ञापन
Karnataka Civic Poll Result: Counting underway, main fight is between BJP, Congress and JDS
bjp-congress

कर्नाटक में 105 शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के परिणाम सोमवार को घोषित किए गए। 2662 सीटों में से कांग्रेस को 982, भाजपा को 929, जेडीएस को 375 सीटों पर जीत मिली। 329 सीटें निर्दलीय उम्मीदवारों के खाते में गईं। उधर, तुमकुरू में कांग्रेस उम्मीदवार के विजय जुलूस में एक अज्ञात शख्स ने तेजाब से हमला कर दिया। इसमें 25 लोग झुलस गए। हमले की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। 

विज्ञापन


मामले के अनुसार, बंगलूरू से 70 किमी दूर स्थित तुमकुरू के वार्ड 16 से कांग्रेस प्रत्याशी इनायतुल्लाह खान ने जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के एलान के बाद वह अपने समर्थकों के साथ जुलूस निकाल रहे थे तभी एक व्यक्ति जुलूस में ज्वलनशील पदार्थ फेंककर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक दिव्या वी गोपीनाथ ने बताया कि इस हमले में 25 लोग झुलस गए, जिनका नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक इलाज कराया गया। कांग्रेस उम्मीदवार इनायतुल्लाह का चेहरा सबसे अधिक झुलसा है। डॉक्टरों का कहना है कि ज्वलनशील पदार्थ बाथरूम क्लीनर जैसा कम तीव्रता वाला तेजाब हो सकता है। पुलिस इस हमले के पीछे कांग्रेस प्रत्याशी के विरोधियों का हाथ होने की आशंका जता रही है। 
विज्ञापन


कांग्रेस ने जीती सबसे अधिक सीटें
कर्नाटक विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा को एक बार फिर मायूसी हाथ लगी। कुल 2961 में से अब तक घोषित 2709 सीटों के नतीजों और रुझान के अनुसार कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। कांग्रेस 982, भाजपा 929, जदएस 375 और अन्य पर निर्दलीयों ने जीत हासिल की या आगे हैं। कांग्रेस और जदएस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा के जुमलों को नहीं, विकास नीति को कर्नाटक के लोगों को स्वीकारा : सुरजेवाला

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने सोमवार को कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस-जदएस सरकार की विकास की नीतियों को स्वीकार किया है और भाजपा के जुमलों को खारिज कर दिया है। राज्य के स्थानीय शहरी निकाय चुनाव में कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। उन्होंने कहा कि लोगों ने एक बार फिर कांग्रेस पर अपना भरोसा जताया और हमें नंबर की पार्टी बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed