कर्नाटक: मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और उनकी बेटी हुईं कोरोना से संक्रमित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। येदियुरप्पा ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'मेरी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है और मैं अभी ठीक हूं। डॉक्टरों की सलाह पर मुझे अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। मैं उन लोगों से अनुरोध करता हूं, जो हाल में मेरे संपर्क में आए हैं, वे क्वारंटीन हो जाए और जांच करवाएं।'
I have tested positive for #coronavirus. Whilst I am fine, I am being hospitalised as a precaution on the recommendation of doctors. I request those who have come in contact with me recently to be observant and exercise self-quarantine: Karnataka Chief Minister BS Yediyurappa pic.twitter.com/EOWMLtcgf7
— ANI (@ANI) August 2, 2020विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री को ओल्ड एयरपोर्ट रोड स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। येदियुरप्पा कोरोना वायरस से संक्रमित होने वाले कर्नाटक सरकार मंत्रिमंडल के चौथे सदस्य हैं। वहीं येदियुरप्पा की बेटी भी कोरोना से संक्रमित हैं। उन्हें बंगलूरू के मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सिद्धरमैया ने येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'मैं बीएस येदियुरप्पा के शीघ्र स्वस्थ होने और अच्छे स्वास्थ्य के साथ काम पर लौटने की कामना करता हूं।' कर्नाटक के चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. के सुधाकर और राज्य कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खांदरे ने भी मुख्यमंत्री के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।