फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: Case of recruitment in terrorist organization ISIS, relative of former Congress MLA arrested by NIA

कर्नाटक: आतंकी संगठन आईएसआईएस में भर्ती का मामला, कांग्रेस के पूर्व विधायक की रिश्तेदार गिरफ्तार

Tue, 04 Jan 2022 10:03 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 04 Jan 2022 10:03 AM IST
सार

एनआईए ने बताया कि कर्नाटक पुलिस के सहयोग से उसने आईएसआईएस की सदस्य मुंडादिगुट्टू सदानंद मारला दीप्ति मारला उर्फ मरियम पत्नी अनस अब्दुल रहिमन निवासी मेंगलुरु को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Karnataka: Case of recruitment in terrorist organization ISIS, relative of former Congress MLA arrested by NIA
एनआईए की टीम की कार्रवाई - फोटो : एएनआई

विस्तार

एनआईए ने कर्नाटक के कांग्रेस के पूर्व विधायक बीएम इदीनब्बा की एक रिश्तेदार को आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) के लिए भारत से भर्ती के मामले में गिरफ्तार किया है। इस महिला आरोपी को सोमवार को मेंगलुरु से पकड़ा। 

विज्ञापन


एनआईए ने बयान जारी कर बताया कि कर्नाटक पुलिस के सहयोग से उसने आईएसआईएस की सदस्य मुंडादिगुट्टू सदानंद मारला दीप्ति मारला उर्फ मरियम पत्नी अनस अब्दुल रहिमन निवासी मेंगलुरु को गिरफ्तार किया है। मरला के पति अनस, बी एम बाशा के बेटे हैं। बाशा के पिता स्व. इदीनब्बा कांग्रेस विधायक थे। 2009 में इदीनब्बा का निधन हो गया था। 
विज्ञापन


एनआईए ने पिछले साल दर्ज किया था केस
एनआईए ने कहा कि ये गिरफ्तारी आईएसआईएस की भर्ती और प्रचार के मामले में की गई है। इसे लेकर पिछले साल मार्च में केस दर्ज किया गया था। इसी मामले में उसने पूर्व में केरल के मोहम्मद अमीन उर्फ अबू याह्या को और उसके दो साथियों डॉ. रहीस रशीद और मुसहब अनवर को गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त में दो महिलाएं पकड़ी गई थीं
इसके बाद अगस्त में राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने अम्मार सहित चार और लोगों को गिरफ्तार किया था। अगस्त में ही केरल से दो महिलाओं को भी गिरफ्तार किया गया था। इन महिलाओं ने बताया था कि वो पश्चिम एशिया में इस्लामिक स्टेट में शामिल होने जा रही थी।

कश्मीर गई थी गिरफ्तार मारला
जांच में पता चला कि सीरिया व इराक में आईएस का नेटवर्क ढहने के बाद दीप्ति मारला व मोहम्मद अमीन ने जनवरी व मार्च 2020 में हिजरा और राज्य में आईएस की गतिविधियोंमें मदद के लिए कश्मीर की यात्रा की थी। एनआईए ने जांच में यह भी पाया कि दीप्ति आतंकी मोहम्मद आमीन के साथ आईएस की ताबड़तोड़ साजिश रचने वाले गिरोह की सरगना थी। 


एनआईए ने आईएस के लिए फंड जुटाने व लोगों को इस आतंकी संगठन में शामिल होने के लिए प्रेरित करने के आरोप में अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। पिछले साल 4 अगस्त को उसने जम्मू कश्मीर व कर्नाटक में छापे मारकर अम्मार समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed