{"_id":"63f7c776f3f30137ed092093","slug":"karnataka-car-rams-into-truck-in-dharwad-death-and-injured-2023-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka : धारवाड़ में कार की ट्रक से टक्कर, एक बच्चे समेत पांच की मौत, चार घायल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka : धारवाड़ में कार की ट्रक से टक्कर, एक बच्चे समेत पांच की मौत, चार घायल
Fri, 24 Feb 2023 01:37 AM IST
देव कश्यप
एएनआई, धारवाड़ (कर्नाटक)।
एएनआई, धारवाड़ (कर्नाटक)।
Published by: देव कश्यप
Updated Fri, 24 Feb 2023 01:37 AM IST
सार
पुलिस ने बताया कि घटना गुरुवार रात कर्नाटक के धारवाड़ के तेगुर गांव के पास हुई। कार और ट्रक धारवाड़ की ओर जा रहे थे। कार चालक ने एक राहगीर को टक्कर मारने से बचने की कोशिश में ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कर्नाटक के धारवाड़ जिले में एक कार के ट्रक से टकराने का मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि गुरुवार को धारवाड़ में एक कार पीछे से एक ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में एक बच्चे सहित पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। घटना गुरुवार रात कर्नाटक के धारवाड़ के तेगुर गांव के पास हुई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि कार और ट्रक धारवाड़ की ओर जा रहे थे। कार चालक ने एक राहगीर को टक्कर मारने से बचने की कोशिश में ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। घटना में पैदल यात्री इरन्ना रामनगौदर की भी मौत हो गई। मृतकों की पहचान नागप्पा इरप्पा मुद्दोजी (29), महंतेश बसप्पा मुद्दोजी (40), बसवराज शिवपुत्रप्पा नरगुंड (35), इरन्ना गुरुसिद्दप्पा रामनगौदर (35) और श्रीकुमार नरगुंड (5) के रूप में हुई है।
विज्ञापन
घायलों की पहचान श्रवणकुमार बसवराज नरगुंड (7), मडियावलप्पा राजू अलनावर (22), प्रकाशगौड़ा शंकरगौड़ा पाटिल (22) और मंजूनाथ महंतेश मुद्दोजी (22) के रूप में हुई है। बसवराज नरगुंड और राजू अलनावर को किम्स (KIMS) में भर्ती कराया गया है जबकि दो अन्य घायलों को धारवाड़ के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कहा कि मामले में आगे की जांच की जा रही है।
विज्ञापन