फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka cabinet will bring ordinance to tackle Coronavirus, government will get special rights

कोरोना को रोकने के लिए अध्यादेश लाएगी कर्नाटक कैबिनेट, सरकार को मिलेंगे विशेष अधिकार

Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, बंगलूरू
पीटीआई, बंगलूरू Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 20 Apr 2020 09:45 PM IST
विज्ञापन
Karnataka cabinet will bring ordinance to tackle Coronavirus, government will get special rights
मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा - फोटो : ANI

देश में कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। सरकार द्वारा इस खतरनाक वायरस से बचने के लिए लोगों से सामाजिक दूरी का पालन करने का कहा जा रहा है। वहीं, कोरोना संकट से निपटने के लिए कर्नाटक कैबिनेट विशेष अधिकार देने वाले एक अध्यादेश को ला रही है। 

विज्ञापन


कर्नाटक कैबिनेट ने सोमवार को कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए अध्यादेश लाने का फैसला किया है जो सरकार को विशेष अधिकार देगा। इसमें स्वास्थ्य कर्मियों को संरक्षण दिया जाएगा और सरकार के साथ सहयोग नहीं करने को दंडनीय अपराध दिया जाएगा।
विज्ञापन


विधि और संसदीय कार्य मंत्री जेसी मधुस्वामी ने कहा कि हमने इस महामारी से निपटने के लिए केरल और उत्तर प्रदेश की सरकारों की तरह ही कर्नाटक में एक अध्यादेश लाने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि यह पुराने महामारी अधिनियम को रद्द करके एक नए महामारी कानून को लागू करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1553 नए मामले सामने आए हैं और 36 लोगों की मौत हुई है। 


इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 17,656 हो गई है, जिसमें 14,255 सक्रिय हैं, 2842 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 559 लोगों की मौत हो गई है। वहीं, लॉकडाउन के बीच आज से राज्यसभा और लोकसभा सचिवालय समेत देश के सभी सरकारी विभागों में आंशिक रूप से कामकाज शुरू हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed