फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka by election 2018 result, biggest test of congress-jds alliance

कर्नाटक उपचुनाव : कांग्रेस-जेडीएस को मिला 'दिवाली का तोहफा', भाजपा को झटका

Tue, 06 Nov 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Nov 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Karnataka by election 2018 result, biggest test of congress-jds alliance
- फोटो : self
कर्नाटक उपचुनाव के नतीजे आ चुके हैं। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने 5 में से 4 सीटें जीत ली हैं। कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन ने बेल्लारी, मंड्या, रामनगर और जमखंडी सीट पर जीत दर्ज की है। जबकि भाजपा ने शिवमोगा लोकसभा सीट से जीत दर्ज की है। कांग्रेस के वीएस उग्रप्पा ने बेल्लारी लोकसभा सीट पर 243161 वोटों से जीत दर्ज की है।

loader

वहीं जेडीएस के एलआर शिवरामे गौड़ा ने मंड्या लोकसभा सीट पर 324943 वोटों से जीत दर्ज की है। भाजपा के राघवेंद्र ने शिवमोगा लोकसभा सीट पर 52148 वोटों से जीत दर्ज की है। जमखंडी विधानसभा सीट से कांग्रेस के आनंद सिद्धू न्यामगौड़ा ने 39480 वोटों से जीत दर्ज की है। मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी की पत्नी और जेडीएस नेता अनिता कुमारस्वामी ने रामनगर विधानसभा सीट पर 109137 वोटों से जीत दर्ज की।

निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच डी कुमारस्वामी की पत्नी अनिता रामनगर विधानसभा सीट और कांग्रेस के आनंद न्यामगौड़ा जामखंडी विधानसभा सीट पर चुनाव जीत चुके हैं।

इस जीत पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमरस्वामी ने कहा है कि यह चुनाव पहला कदम था। यहां 28 लोकसभा सीट हैं, हम उन सबको जीतने के लिए कांग्रेस के साथ काम करेंगे। यही हमारा लक्ष्य है। यह हमारा घमंड नहीं है कि हमने आज जीत दर्ज की है बल्कि यह तो हमारे लोगों का आत्मविश्वास है। यह जीत हमें अभिमानी नहीं बना रही है।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया ने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में पार्टी कम से कम 20 सीटें जीतेगी। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डीके शिवकुमार ने उपचुनाव में पार्टी को मिली जीत पर कहा कि जहां तक दक्षिण भारत का सवाल है, यहां आप राम मंदिर और बाकी चीजों को मुद्दा नहीं बना सकते। लोग देखते हैं कि उन्हें क्या मिला है? वे सामाजिक, आर्थिक क्षेत्रों में मिले फायदों को देखते हैं। ये पूछे जाने पर कि  क्या इन उपचुनावों का 2019 पर असर होगा तो उन्होंने कहा कि बिल्कुल, लोकतंत्र में कोई भी चुनाव और उनके नतीजे असर डालते हैं। चिनावों पर 4 नवंबर को मतदान डाले गए थे।

इतने फीसदी हुआ मतदान

रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच सीटों पर हो रहे उपचुनाव में औसतन 67 फीसद मतदान हुआ। बेल्लारी, शिवमोगा और मांड्या की लोकसभा सीटों पर क्रमशः 63.85 फीसदी, 61.05 फीसदी और 53.93 फीसदी मतदान दर्ज किया गया। वहीं जमखंडी और रामनगर की विधानसभा सीटों पर क्रमशः 73.71 फीसदी और 81.58 फीसदी मतदान दर्ज हुआ।

6,450 मतदान केंद्र बनाए गए थे

वोटिंग के लिए करीब 6,450 मतदान केंद्र बनाए गए थे। इन सीटों के लिए कुल 54,54,275 मतदाता पंजीकृत हैं। पांच सीटों के लिए कुल 31 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस-जद(एस) गठबंधन और भाजपा के बीच है। वोटों की गिनती मंगलवार को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed