फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka: 'Bowtowed Queen Abbakka'; Yes. Parameshwara denied the news of attending ABVP program

Karnataka: 'रानी अब्बक्का को नमन किया'; जी. परमेश्वर ने किया ABVP के कार्यक्रम में शिरकत करने की खबरों का खंडन

Thu, 11 Sep 2025 02:47 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: बशु जैन Updated Thu, 11 Sep 2025 02:47 PM IST
सार

तुमकुरु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में गृह मंत्री जी परमेश्वर की उपस्थिति को लेकर खूब विवाद हुआ था। इसे लेकर परमेश्वर ने कहा कि मैं एबीवीपी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। मैंने केवल रानी अब्बक्का की प्रतिमा को नमन करके पुष्पांजलि अर्पित की थी।

विज्ञापन
Karnataka: 'Bowtowed Queen Abbakka'; Yes. Parameshwara denied the news of attending ABVP program
जी. परमेश्वर, गृह मंत्री, कर्नाटक - फोटो : ANI

विस्तार

कर्नाटक के गृह मंत्री जी परमेश्वर ने एबीवीपी के कार्यक्रम में शिरकत करने की खबरों का खंडन किया है। उन्होंने कहा कि मैंने केवल रानी अब्बक्का की प्रतिमा को नमन करके पुष्पांजलि अर्पित की थी। मैं एक सच्चे कांग्रेसी हूं और कांग्रेसी के रूप में ही मरुंगा। रानी अब्बक्का उल्लाल की तुलुवा रानी थीं जिन्होंने 16वीं शताब्दी में पुर्तगालियों से लड़ाई की थी।
विज्ञापन


तुमकुरु में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यक्रम में गृह मंत्री जी परमेश्वर की उपस्थिति को लेकर खूब विवाद हुआ था। इसे लेकर परमेश्वर ने कहा कि मैं एबीवीपी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ। जब मैं जा रहा था तब रानी अब्बक्का की शोभायात्रा निकल रही थी। हमारे स्थानीय विधायक  शदाक्षरी मेरे साथ थे। मुझे रानी अब्बक्का की शोभायात्रा पर पुष्पांजलि अर्पित करने को कहा गया था। मैंने अपनी कार रोकी, पुष्प अर्पित किए और वापस आ गया, बस इतना ही। मैं एबीवीपी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यदि कोई अब भी इसे लेकर विवाद पैदा करना चाहता है तो करने दीजिए, मुझे कोई समस्या नहीं है। कोई भी मेरी वैचारिक प्रतिबद्धता पर सवाल नहीं उठा सकता। मैं एक सच्चा कांग्रेसी हूं, मैं एक कांग्रेसी के रूप में मरूंगा। मेरे भी राजनीतिक विरोधी होंगे, जैसे अन्य लोगों के हैं, वे पार्टी के भीतर या बाहर हो सकते हैं। वे इसे मुद्दा बना सकते हैं। क्या लोग ऐसी घटिया चालों को नहीं समझेंगे? राज्य में हर कोई जानता है कि डॉ. परमेश्वर क्या हैं और पिछले 35 वर्षों से मेरी राजनीति से हर कोई वाकिफ है। मुझे इसे बार-बार साबित करने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परमेश्वर के कथित तौर पर एबीवीपी द्वारा आयोजित रानी अब्बक्का कार्यक्रम में शामिल होने के बारे में पूछे गए सवाल पर राज्य कांग्रेस अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा कि मुझे इस मुद्दे की जानकारी नहीं है, मैं जानकारी प्राप्त करूंगा और बात करूंगा। हाल ही में शिवकुमार ने कर्नाटक विधानसभा में एक बहस के दौरान आरएसएस का प्रार्थना गीत गाकर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया था। कांग्रेस पार्टी के भीतर आलोचना से आहत होकर उन्होंने बाद में इसके लिए माफी मांगी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed