Karnataka Assembly polls: भाजपा ने प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से चुने तीन नाम, बोम्मई ने बताई चुनावी रणनीति
पार्टी सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक भाजपा ने हर विधानसभा सीट के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम सुझाए हैं। इन तीन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा, जहां से अंतिम नाम शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान हो चुका है। कांग्रेस उम्मीदवारों की सूची जारी हो चुकी है। अब खबर आई है कि भाजपा उम्मीदवारों की सूची जल्द जारी हो सकती है। दरअसल, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने शुक्रवार को कहा कि भाजपा की राज्य चुनाव समिति ने 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए प्रत्येक निर्वाचन क्षेत्र से तीन नामों को चुना है। पार्टी का संसदीय बोर्ड नई दिल्ली में 8 अप्रैल को बैठक करेगा और उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप देगा। बता दें, मुख्यमंत्री बोम्मई आज शाम नई दिल्ली के लिए रवाना हो रहे हैं।
बोम्मई ने बताया कि हमारी संसदीय बोर्ड की बैठक कल दिल्ली में होगी। चर्चा के बाद उम्मीदवारों के नाम पर संसदीय बोर्ड अंतिम फैसला करेगा। उन्होंने कहा कि निर्वाचन क्षेत्र और जिला स्तर से राय ली गई है, जिसके बाद राज्य चुनाव समिति ने तीन नामों (प्रति निर्वाचन क्षेत्र) को शॉर्टलिस्ट किया है। इस पर दिल्ली में संसदीय बोर्ड द्वारा चर्चा की जाएगी और इसे अंतिम रूप दिया जाएगा।
चुनाव की तारीख नजदीक आने के साथ ही टिकट चाहने वाले उम्मीदवारों की सूची की घोषणा करने के लिए भाजपा की प्रतीक्षा कर रहे हैं। भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा का कहना है कि उम्मीदवारों की सूची की घोषणा शायद दो से तीन दिनों में कर दी जाएगी।
खबर के अनुसार, केंद्रीय चुनाव समिति की इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा महासचिव बीएल संतोष शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों के अनुसार, कर्नाटक भाजपा ने हर विधानसभा सीट के लिए तीन-तीन उम्मीदवारों के नाम सुझाए हैं। इन तीन नामों को केंद्रीय चुनाव समिति के सामने रखा जाएगा, जहां से अंतिम नाम शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- Karnataka Election: चुनाव में BJP उतारेगी खास सुपर-50 टीम, गुजरात के इस फॉर्मूले से पार्टी को जीत की उम्मीद
चार अप्रैल को हुई थी कर्नाटक भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक
इससे पहले बीती चार अप्रैल को कर्नाटक में भाजपा के कोर ग्रुप की बैठक हुई थी, जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह और कर्नाटक चुनाव के प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सह-प्रभारी मनसुख मांडविया, केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य अन्नामलाई, पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और निवर्तमान मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई भी शामिल हुए। इसी बैठक में भाजपा के संभावित उम्मीदवारों के नाम तय किए गए थे।
जद (एस) शुक्रवार को जारी कर सकती है लिस्ट
जनता दल (सेक्यूलर) के नेता एचडी कुमारस्वामी ने गुरुवार को बताया कि उनकी पार्टी शुक्रवार को अपने उम्मीदवारों की सूची जारी करेगी। जद(एस) में कर्नाटक की हासन सीट को लेकर विवाद बना हुआ है। दरअसल एचडी कुमारस्वामी की भाभी और उनके बड़े भाई और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना की पत्नी भवानी रेवन्ना ने हासन सीट से चुनाव लड़ने की मांग की है। हालांकि एचडी कुमारस्वामी इसके पक्ष में नहीं हैं। वहीं एचडी रेवन्ना और उनके बेटे भवानी रेवन्ना के समर्थन में खड़े हैं। इसे लेकर परिवार में विवाद की स्थिति बन गई है। ऐसे में आज जारी होने वाली जद (एस) की लिस्ट में हासन सीट पर सभी की नजरें बनी हुई हैं।
केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी बहुमत इसलिए पाना चाहती है ताकि डीके शिवकुमार या सिद्धारमैया को मुख्यमंत्री बना सके। लेकिन वह कभी भी मुख्यमंत्री नहीं बन सकते क्योंकि कांग्रेस को बहुमत ही नहीं मिलेगा। ऐसे में दोनों के मुख्यमंत्री बनने का सवाल ही नहीं उठता।
#WATCH | Delhi: Congress party needs to come to power by securing a majority to make DK Shivakumar or Siddaramaiah the CM. They can never become the CM as Congress will never be able to cross the majority mark, so there is no question of them becoming the CM: Union Minister… pic.twitter.com/HOvrZTXp1C
— ANI (@ANI) April 7, 2023
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.