फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka Election: BJP will launch 50-member team for election campaign in Karnataka

Karnataka Election: चुनाव में BJP उतारेगी खास सुपर-50 टीम, गुजरात के इस फॉर्मूले से पार्टी को जीत की उम्मीद

Tue, 04 Apr 2023 06:23 PM IST
Amit Sharma Digital अमित शर्मा
Updated Tue, 04 Apr 2023 06:23 PM IST
सार

Karnataka Election: भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस टीम के सभी सदस्यों को कर्नाटक की दो से तीन विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन नेताओं के जिम्मे राज्य की 224 विधानसभा में लगभग आधी यानी 112 के करीब विधानसभा सीटें होंगी, जिनमें उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है...

विज्ञापन
Karnataka Election: BJP will launch 50-member team for election campaign in Karnataka
Karnataka Election: बीएल संतोष - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा अपने 50 विशेष नेताओं की टीम राज्य में उतारने जा रही है। यह टीम देश के अलग-अलग राज्यों के उन नेताओं को मिलाकर बनाई गई है, जो कर्नाटक के मतदाताओं से किसी प्रकार संबद्ध हैं और उन्हें पार्टी से जोड़ सकें। इस टीम में केंद्रीय मंत्री, भाजपा शासित राज्यों के मंत्री और विधायक और पार्टी संगठन के नेता शामिल हैं। टीम में सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश से दस नेता शामिल हैं। इनके अलावा टीम में राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात और दिल्ली के नेताओं को प्रमुखता दी गई है।  

विज्ञापन

भाजपा सूत्रों के अनुसार, इस टीम के सभी सदस्यों को कर्नाटक की दो से तीन विधानसभाओं की जिम्मेदारी दी जाएगी। इन नेताओं के जिम्मे राज्य की 224 विधानसभा में लगभग आधी यानी 112 के करीब विधानसभा सीटें होंगी, जिनमें उन्हें बेहतर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है। ये विधानसभा क्षेत्र वे हैं जिनमें पिछले चुनाव में भाजपा दूसरे नंबर पर रही थी, लेकिन मामूली वोटों के अंतर से चुनाव हार गई थी।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Karnataka: अपने गृहनगर शिगगांव से चुनाव लड़ेंगे सीएम बोम्मई; इस सीट से नामांकन दाखिल करेंगे एचडी कुमारस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

इन नेताओं को राज्य में किस प्रकार पार्टी का अभियान आगे बढ़ाना है, इसके बारे में शीर्ष नेता उन्हें जानकारी देंगे। सूचना के मुताबिक, एक सप्ताह के भीतर इस टीम के सभी नेता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बीएल संतोष और गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद उन्हें तुरंत कर्नाटक में एक्टिव कर दिया जाएगा। कर्नाटक विधानसभा के लिए मतदान 10 मई को होगा और 13 मई को चुनाव परिणाम सामने आएंगे।  

गुजरात में कारगर रहा था फॉर्मूला

इसके पहले पार्टी ने यह फॉर्मूला गुजरात विधानसभा चुनाव में अपनाया था। राज्य में ऐसी ही एक टीम के जिम्मे दो से तीन विधानसभाओं को देकर उन्हें पार्टी को जीत दिलाने की जिम्मेदारी दी गई थी। पार्टी का यह फॉर्मूला सफल रहा और उसने रिकॉर्ड 156 सीटों पर जीत दर्ज की।  

यह भी पढ़ें: Karnataka Polls: देवगौड़ा की बहू हासन विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने पर अड़ीं; बेटों ने पूर्व PM पर छोड़ा फैसला

लेकिन कर्नाटक में कड़ी चुनौती

गुजरात में भाजपा को बेहद कमजोर विपक्ष का सामना करना पड़ा था, लेकिन कर्नाटक में स्थिति बिल्कुल उलट है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी भाजपा बहुमत से पीछे रह गई थी। बाद में जोड़तोड़ से वह सरकार बनाने में सफल रही थी। इस बार भी उसे कर्नाटक में कांग्रेस से कड़ी चुनौती मिल रही है। मल्लिकार्जुन खरगे के कांग्रेस अध्यक्ष बनने से पार्टी को अतिरिक्त मजबूती मिली है। इससे भाजपा के लिए राज्य में जीत की राह आसान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed