फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   karnataka assembly election bjp leader bs yeddyurappa degree issue

कर्नाटक विधानसभा चुनावः येदियुरप्पा पहले बीए थे, अब हैं 12वीं पास

Fri, 11 May 2018 07:22 PM IST
बीबीसी हिंदी
बीबीसी हिंदी Updated Fri, 11 May 2018 07:22 PM IST
विज्ञापन
karnataka assembly election bjp leader bs yeddyurappa degree issue
B S Yeddyurappa
कर्नाटक में इन दिनों वाकई चमत्कार हो रहा है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा की पढ़ाई-लिखाई का ब्यौरा हर अगले हलफनामे में बदल रहा है। 2018 के हलफनामे में येदियुरप्पा ने खुद को 12वीं पास बताया
विज्ञापन


2013 के चुनावी हलफनामे के मुताबिक येदियुरप्पा बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) पास हैं। तब येदियुरप्पा ने कर्नाटक जनता पक्ष के टिकट से शिकारीपुरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था।
विज्ञापन





2014 में येदियुरप्पा ने खुद को 12वीं पास बतलाया

लेकिन आगे होने वाले चुनाव में वो 12वीं पास नजर आते हैं। इसकी जानकारी खुद उन्होंने अपने 2014 व 2018 के चुनावी हलफनामे में दिया है। 2013 के हलफनामे में येदियुरप्पा ने बताया है कि वो बैंगलोर यूनिवर्सिटी से बीए पास हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन






2013 में येदियुरप्पा ने खुद को ग्रैजुएट बतलाया था
लेकिन जब वो 2014 में शिमोगा लोकसभा क्षेत्र से लोकसभा का चुनाव भाजपा के टिकट से लड़े तो उन्होंने अपने चुनावी हलफनामे में बताया कि मंडया के गवर्मेंट कॉलेज से प्री यूनिवर्सिटी कोर्स किया है। प्री यूनिवर्सिटी कोर्स को 12वीं क्लास के समकक्ष माना जाता है। प्री यूनिवर्सिटी कोर्स के बाद ग्रेजुएशन की पढ़ाई करते हैं। वहीं इन्होंने इस बार यानी 2018 में भी यही जानकारी दी है।


येदियुरप्पा की संपत्ति में कमी

इन तमाम असंगतियों के बीच येदियुरप्पा की संपत्ति में अकूत इजाफा होता रहा। 2008 में उनके पास 1।82 करोड़ की सम्पत्ति थी। लेकिन 2013 में बढ़कर वो 5।83 करोड़ हो गयी। 2014 में भी इसमें इजाफा हुआ। ये सम्पत्ति बढ़कर 6।97 करोड़ हो गई। लेकिन अब 2018 में वो 4।85 करोड़ के मालिक हैं।





बीएस येदियुरप्पा कर्नाटक विधानसभा में शिकारीपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के प्रतिनिधि हैं। येदियुरप्पा इस समय कर्नाटक भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं। बीएस येदियुरप्पा ने साल 2008 में कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीता था, जिसके बाद वे मुख्यमंत्री बने। बताते चलें कि येदियुरप्पा किसी भी दक्षिण भारतीय राज्य में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed