{"_id":"5a8de6ab4f1c1b4d588b9bf7","slug":"karnataka-assembly-election-2018-yeddyurappa-vs-siddaramaiah-on-pnb-scam","type":"story","status":"publish","title_hn":"Twitter पर भिड़े येदियुरप्पा-सिद्धारमैया, PNB घोटाले के आरोपी को भगाने का आरोप-प्रत्यारोप ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
Twitter पर भिड़े येदियुरप्पा-सिद्धारमैया, PNB घोटाले के आरोपी को भगाने का आरोप-प्रत्यारोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगलुरु
Updated Thu, 22 Feb 2018 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कर्नाटक में बीजेपी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के बीच ट्वीटर पर जुबानी जंग देखने को मिली। पीएनबी घोटाले को लेकर यह दोनों एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप करते दिखे। बुधवार को अपने एक ट्वीट के जरिए बीएस येदियुरप्पा ने मुख्यमंत्री सिद्धारमैया पर पीएनबी घोटाले के प्रमुख आरोपी मेहुल चोकसी को राज्य से भगाने का आरोप लगाया। इस पर दोनों तरफ से तीखे ट्वीट का दौर शुरू हो गया।
विज्ञापन
बता दें कि मेहुल चोकसी पीएनबी घोटाले के आरोपी नीरव मोदी के मामा हैं और गीतांजलि जेम्स के प्रबंध निदेशक हैं। येदियुरप्पा ने अपने ट्वीट में लिखा कि ‘इस विशेष व्यक्ति ने भगोड़े मामा को निचली अदालत के आदेश की अवहेलना करते हए कर्नाटक से भागने दिया गया। यह वर्ष 2015 की बात है। यह व्यक्ति कोई और नहीं सिद्धारमैया हैं।’ इसके तुरंत बाद ही सिद्धारमैया ने इस आरोप को खारिज किया।
विज्ञापन
इस पर पलटवार करते हुए सिद्धारमैया ने एक कार्टून शेयर किया, इस कार्टून में नरेंद्र मोदी को वॉचमैन के रूप में दिखाया गया जो पैसे की लूट के दौरान सोता हुआ दिखाया गया है। इसके साथ ही सिद्धारमैया ने लिखा कि ‘वित्त मंत्री जेटली नीरव मोदी घोटाले के लिए बैंकरों/लेखा परीक्षकों को दोष दे रहे है, येदियुरप्पा इसके लिए मुझे दोषी ठहरा रहे हैं और प्रधानमंत्री चुप हैं। शायद वह बैंकों के राष्ट्रीयकरण के लिए इंदिरा गांधी को दोष देने और पीएनबी की स्थापना के लिए लाला लाजपत राय को दोष देने की सोच रहे हैं। खुद को छोड़कर किसी को भी दोष देना ऐसा लगता है कि उनका मंत्र है।’
विज्ञापन
2014 लोकसभा चुनाव जीतने के बाद मोदी द्वारा खुद को देश का चौकीदार बताया गया था। सिद्धारमैया का यह ट्वीट उसी पर तंज है। आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला इसलिए भी तीखा हो गया है क्योंकि इसी साल कर्नाटक में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसे लेकर दोनों पार्टियों एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा करना चाहतीं हैं।