फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Karnataka accident motorcycle carrying five people collided with a school bus killing four members same family

कर्नाटक में दर्दनाक हादसा: पांच लोगों को ले जा रही बाइक और स्कूल बस की टक्कर, एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

Fri, 24 Oct 2025 01:42 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर
न्यूज डेस्क अमर उजाला, चिक्कबल्लापुर Published by: शुभम कुमार Updated Fri, 24 Oct 2025 01:42 PM IST
सार

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक मोटरसाइकिल और स्कूल बस की भीषण टक्कर में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Karnataka accident motorcycle carrying five people collided with a school bus killing four members same family
दुर्घटना। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कर्नाटक के चिक्कबल्लापुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां की सड़कों तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जिसके चलते गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा उस वक्त हुआ जब पांच लोगों से भरी एक मोटरसाइकिल की टक्कर स्कूल बस से हो गई।

विज्ञापन

बता दें कि हादसे में मारे जाने लोगों की पहचान बालाजी (35), उनके बेटे आर्या (11), रिश्तेदार हरीश (12) और साले वेंकटेशप्पा (50) के रूप में हुई है। सभी चिलाकलनेरपु गांव के रहने वाले थे और थालकयालाबेट्टा में एक शादी में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Delhi: कैंब्रिज फाउंडेशन स्कूल ने मनाया 60वां स्थापना दिवस, मुख्य अतिथि रहे दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद
विज्ञापन
विज्ञापन


स्कूल बस और मोटर साइकल की टक्कर में हुआ हादसा
मामले में पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बुरुडुगुंटे गांव के पास केनचारलहल्ली क्षेत्र में हुई, जब कोर्लापार्थी से लौट रही स्कूल बस उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि चारों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बालाजी की बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें:- Kerala: केरल हाईकोर्ट ने शिक्षक पर दर्ज आपराधिक केस किया खारिज, कहा- इरादा चोट पहुंचाना नहीं अनुशासन सीखना था

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed