फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   delhi cambridge foundation school celebrate 60th annual day talkatora stadium bansuri swaraj ashish sood

Delhi: कैंब्रिज फाउंडेशन स्कूल का 60वां स्थापना दिवस, सांसद बांसुरी स्वराज और मंत्री आशीष सूद रहे मुख्य अतिथि

Fri, 24 Oct 2025 01:40 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 24 Oct 2025 01:40 PM IST
सार

मुख्य अतिथि सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने संस्थान की उत्कृष्टता और इसकी गौरवशाली विरासत को बरकरार रखने की सराहना की। मुख्य अतिथियों ने 2024-2025 सत्र में पढ़ाई में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड दिए।

विज्ञापन
delhi cambridge foundation school celebrate 60th annual day talkatora stadium bansuri swaraj ashish sood
कार्यक्रम में मौजूद दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद - फोटो : कैंब्रिज फाउंडेशन स्कूल

विस्तार

दिल्ली के राजौरी गार्डन में स्थित कैम्ब्रिज फाउंडेशन स्कूल ने 12 अक्टूबर 2025 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में अपना 60वां स्थापना दिवस मनाया। कैंब्रिज फाउंडेशन स्कूल ने गौरवशाली तरीके से अपना डायमंड जुबली समारोह आयोजित किया, जिसमें कई सांस्कृतिक और देशभक्ति के कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस अवसर पर जानी-मानी वकील और भाजपा सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों से हुई स्थापना दिवस कार्यक्रम की शुरुआत
उत्सव की शुरुआत भगवान का आशीर्वाद लेने के लिए दीप प्रज्वलित करके हुई। स्कूल मैनेजर डॉ. अनीता पुरी ने मुख्य अतिथियों और दर्शकों का गर्मजोशी से स्वागत किया। अपने संबोधन में डॉ. अनीता पुरी ने कहा कि कैंब्रिज फाउंडेशन स्कूल बदलते सामाजिक माहौल के साथ चलता है। स्कूल की ऐसी संस्कृति रही है, जहां उत्कृष्टता की परंपरा का सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा कि स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाता है, जिससे वे वैश्विक नागरिक के तौर पर अपनी भूमिका के लिए तैयार हो सकें। 
विज्ञापन



मुख्य अतिथियों ने स्कूल की गौरवशाली विरासत को बनाए रखने की तारीफ की
स्कूल स्थापना दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत दुर्गा स्तुति का मंचन किया गया, जिसमें दिव्य स्त्री शक्ति का आह्वान किया गया। इसके बाद भारत पर्व का आयोजन हुआ, जिसमें भारतीय त्योहारों की समृद्ध संस्कृति, देशभक्ति की भावना के साथ ही विविधता में एकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सांसद बांसुरी स्वराज और दिल्ली सरकार के मंत्री आशीष सूद ने संस्थान की उत्कृष्टता और इसकी गौरवशाली विरासत को बरकरार रखने की सराहना की। मुख्य अतिथियों ने 2024-2025 सत्र में पढ़ाई में शीर्ष स्थान हासिल करने वाले छात्रों को एकेडमिक एक्सीलेंस अवार्ड दिए। कार्यक्रम में करीब 1000 छात्र शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed