{"_id":"62c3cad28695da71537d73b7","slug":"karnataka-abc-raids-at-five-locations-of-congress-mla-zameer-ahmad-in-disproportionate-assets-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता के पांच ठिकानों पर छापेमारी, ईडी की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Karnataka: आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता के पांच ठिकानों पर छापेमारी, ईडी की रिपोर्ट के बाद हुई कार्रवाई
Tue, 05 Jul 2022 12:35 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरू
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Tue, 05 Jul 2022 12:35 PM IST
सार
अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक के छावनी रेलवे स्टेशन के पास उनके आवास, सिल्वर ओक अपार्टमेंट, सदाशिवनगर में एक गेस्ट हाउस, बनशंकरी में जी के एसोसिएट्स कार्यालय और शहर के कलासिपल्या में नेशनल ट्रैवल्स कार्यालय में छापेमारी की गई।
विज्ञापन
जमीर अहमद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कर्नाटक में मंगलवार को एंटी करप्शन ब्यूरो की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने कर्नाटक में कांग्रेस विधायक बीजेड जमीर अहमद खान के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, यह छापेमारी आय से अधिक मामले में ईडी की रिपोर्ट के बाद हुई है।
विज्ञापन
अधिकारियों के मुताबिक, कांग्रेस विधायक के छावनी रेलवे स्टेशन के पास उनके आवास, सिल्वर ओक अपार्टमेंट, सदाशिवनगर में एक गेस्ट हाउस, बनशंकरी में जी के एसोसिएट्स कार्यालय और शहर के कलासिपल्या में नेशनल ट्रैवल्स कार्यालय में छापेमारी की गई। एसीबी अधिकारी ने कहा, छापेमारी के दौरान मिले दस्तावेजों की जांच कर रही हैं और जांच जारी है।
विज्ञापन
ईडी भी कर चुकी है छापेमारी
चार बार के विधायक और कर्नाटक के पूर्व मंत्री रह चुके जमीर अहमद खान कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया के करीबी माने जाते हैं। इससे पहले आय से अधिक संपत्ति मामले में ईडी भी उनके आवास पर छापेमारी कर चुकी है। कथित तौर पर यह छापेमारी पोंजी स्कीम घोटाले से संबंधित थी। आरोप है कि हजारों लोगों से 4000 करोड़ से ज्यादा की ठगी स्कीम के तहत की गई थी।
विज्ञापन